शेयर बाजार

Stocks to Watch today: Titan से लेकर BSE और LIC, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch today, Aug 8: टाइटन, बीएसई, एलआईसी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और बायोकॉन आज देखने लायक कुछ प्रमुख स्टॉक हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 08, 2025 | 9:18 AM IST

Stocks to Watch today, Aug 8: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के लास्ट ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार (8 अगस्त) को गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8:30 बजे 52 अंक गिरकर 24642 अंक पर था। यह निफ्टी50 (Nifty50) के गिरावट में खुलने का संकेत देता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के सुलझने तक भरता के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत की किसी भी संभावना से इनकार किया है। बता दें कि ट्रंप ने भारत से अमेरिका में आयात पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है।

Stock Market Today: एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी डाउन; आज कैसा रहेगा बाजार का मूड?

इस बीच, 8 अगस्त को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

LIC: Q1FY26 में बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.02% बढ़कर 10,986 करोड़ रूपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 10,461 करोड़ रुपये था। IRDAI के अनुसार फर्स्ट ईयर प्रीमियम इनकम (FYPI) के आधार पर बाजार हिस्सेदारी में एलआईसी देश में जीवन बीमा कारोबार में अब भी मार्केट लीडर बनी हुई है। जिसकी कुल हिस्सेदारी 63.51% रही। 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में, व्यक्तिगत बिजनेस (Individual Business) में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 38.76% रही, जबकि ग्रुप बिजनेस में यह 76.54% रही।

Titan: मजबूत बिक्री और मार्जिन में इजाफे के दम पर टाइटन कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 52.6 फीसदी बढ़ा। कंपनी का परिचालन राजस्व 24.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16,523 करोड़ रुपये रहा जबकि शुद्ध लाभ 1,091 करोड़ रुपये। क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ 25.3 फीसदी बढ़ा जबकि राजस्व में 10.8 फीसदी का इजाफा हुआ।

Biocon: दवा क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने जून 2025 तिमाही में ₹3,942 करोड़ का कंसॉलिटेड रेवेन्यू दर्ज किया। यह एक साल पहले की समान तिमाही के ₹3,433 करोड़ से 15 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का शुद्ध लाभ 95.2 प्रतिशत घटकर ₹31.4 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹659.7 करोड़ था।

BSE: स्टॉक एक्सचेंज ने वित्त वर्ष 202-26 की पहली तिमाही में ₹958.4 करोड़ का कंसोलिडेट ऑपरेशन रेवेन्यू दर्ज किय। यह एक साल पहले इसी तिमाही के ₹601.9 करोड़ से 59.2 प्रतिशत अधिक है। इसका टैक्स से पहले प्रॉफिट (PBT) वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के ₹265 करोड़ से 103.5 प्रतिशत बढ़कर ₹539.4 करोड़ हो गया।

Hindustan Petroleum Corporation (HPCL): तेल विपणन कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1.1 लाख करोड़ का कंसोलिडेट रेवेन्यू दर्ज किया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के ₹1.14 ट्रिलियन से 2.7 प्रतिशत कम है। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर (Y-o-Y) 548.5 प्रतिशत बढ़कर ₹4,110.9 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹633.9 करोड़ था।

यह भी पढ़ें: ₹8,300 करोड़ का विदेशी निवेश आने की संभावना, इस तारीख को MSCI इंडेक्स में शामिल होंगी 4 दिग्गज कंपनियां

Godrej Consumer Products: कंपनी ने परिचालन से ₹3,661.9 करोड़ का समेकित राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹3,331.6 करोड़ से 10% अधिक है। कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के ₹450.7 करोड़ के मुकाबले ₹452.5 करोड़ पर स्थिर रहा।

AU Small Finance Bank: इस स्मॉल फाइनेंस बैंक को गुरुवार को भारतीय रिज़र्व बैंक से सार्वभौमिक बैंक में परिवर्तन के लिए नियामकीय मंज़ूरी मिल गई। यह सार्वभौमिक बैंक बनने के लिए सैद्धांतिक मंज़ूरी पाने वाला पहला लघु वित्त बैंक है।

Eternal: अलीबाबा समर्थित एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग्स ने ज़ोमैटो की मूल कंपनी इटरनल में 14.13 करोड़ शेयर या 1.46 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹289.91 प्रति शेयर के भाव पर बेच दी है। इस सौदे का कुल मूल्य ₹4,096.7 करोड़ है।

National Aluminium Company (NALCO): सरकारी मेटल कंपनी ने ₹1,064 करोड़ का नेट रेवेन्यू दर्ज किया। यह एक साल पहले की समान तिमाही के ₹601 करोड़ से 77 प्रतिशत अधिक है। जून 2025 तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹3,807 करोड़ का परिचालन राजस्व दर्ज किया। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹2.50 प्रति इक्विटी शेयर (₹5 प्रत्येक के अंकित मूल्य पर 50 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो ₹459.16 करोड़ होगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

First Published : August 8, 2025 | 8:58 AM IST