शेयर बाजार

Stock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी सपाट

Stock Market Update: आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट से बाजार में दबाव बना हुआ है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन की वजह से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 20, 2026 | 9:25 AM IST

Stock Market Update, 20 February 2026: ए​शियाई बाजारों से मिलेजुले रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को गिरावट में खुले। आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट से बाजार में दबाव बना हुआ है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन की वजह से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने के लिए 10-15 दिन हैं। इससे पहले गुरुवार को बाजार बड़ी गिरावट में बंद हुआ था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 82,272 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी रिकवरी देखी गई। सुबह 9:21 बजे यह 60.87 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82,437.27 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) गिरावट लेकर 25,406 पर खुला। हालांकि, खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। सुबह 9:23 बजे यह 11.40 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,465 पर कारोबार कर रहा था।

Global Markets

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के बाजार शुक्रवार सुबह मिला-जुला कारोबार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन का आकलन कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 एक फीसदी से ज्यादा गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा मुख्यभूमि चीन के बाजार शुक्रवार को लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद थे।

अमेरिका के शेयर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण बिकवाली देखी गई। निवेशक जोखिम वाले एसेट से दूर हुए। बाजार में यह आशंका बढ़ने लगी कि अमेरिका इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जिससे निजी क्रेडिट से जुड़े शेयरों में भी खास गिरावट आई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने के लिए 10-15 दिन हैं। खबरों के मुताबिक, इसी अवधि में वह यह तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी है या नहीं। S&P 500 और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज क्रमश: 0.28 फीसदी और 0.54 फीसदी गिरकर बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट भी गुरुवार को 0.31 फीसदी नीचे बंद हुआ।

ब्रेंट 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास

कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स एशियाई सत्र में 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था। निवेशकों को डर है कि मध्य-पूर्व में बढ़ती सैन्य मौजूदगी के कारण तेल आपूर्ति में रुकावट आ सकती है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना की तैनाती 2003 के इराक युद्ध के बाद सबसे बड़ी है। टरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज में ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.2 फीसदी गिरकर 71.8 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

दुनियाभर में बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से शुक्रवार सुबह सोने और चांदी के फ्यूचर्स में तेजी देखी गई। गोल्ड फ्यूचर्स 0.31 फीसदी और सिल्वर फ्यूचर्स 0.8 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

आज खुल रहे हैं दो IPO

Gaudium IVF and Women’s Health का आईपीओ शुक्रवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। 165 करोड़ रुपये का यह बुक-बिल्ड इश्यू 24 फरवरी को बंद होगा। Manilam Industries India का आईपीओ भी शुक्रवार को खुलेगा, जबकि Yashhtej Industries (India) का आईपीओ आज आ​खिरी दिन है।

First Published : February 20, 2026 | 8:40 AM IST