facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच दिल्ली में AI सम्मेलन, ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAI से खत्म हो जाएगा भारतीय IT फर्म्स का दबदबा ? Motilal Oswal ने आगे की राह और चुनौतियों पर दी बड़ी रिपोर्टAI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूलAye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित में

Stock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक फिसला; निफ्टी 25450 के नीचे

Advertisement

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8:10 बजे 22 अंक की गिरावट लेकर 25,431 पर था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के बढ़त में खुलने का संकेत देता है।

Last Updated- February 16, 2026 | 11:21 AM IST
Stock Market Outlook

Stock Market Updates, February 16, 2026: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में लाल निशान में खुले। पिछले हफ्ते आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बाद बाजार का माहौल अब भी कमजोर बना हुआ है। वहीं, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट की वजह से भी बाजार में कमजोरी देखी जा रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 82,480 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में गिरावट थोड़ी कम हो गई। सुबह 9:22 बजे यह 20.20 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 82,646.96 पर था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट लेकर 25,423.60 पर था। यह सुबह 9:28 बजे 8.85 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 25,479 . 95 पर ट्रेड कर रहा था।

Global Markets

एशिया क्षेत्र के बड़े शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.1% नीचे कारोबार कर रहा था। इसकी वजह यह रही कि ताजा आंकड़ों में दिखा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जापान की जीडीपी उम्मीद से कम बढ़ी, हालांकि देश तकनीकी मंदी से बच गया।

जापान की जीडीपी इस अवधि में सालाना आधार पर 0.2% बढ़ी, जबकि अनुमान 1.6% बढ़त का था। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 0.67% नीचे था, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P 200 सोमवार को 0.27% ऊपर कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया और चीन (मेनलैंड) के वित्तीय बाजार सोमवार को बंद हैं।

वहीं, अमेरिका में शुक्रवार को एस एंड पी 500 और डाउ जोन्स क्रमशः 0.05% और 0.12% की बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक 0.22% गिरकर बंद हुआ। अमेरिकी महंगाई का डेटा उम्मीद के मुताबिक ही रहा, लेकिन इसके बाद भी बाजार में कोई बड़ी तेजी नहीं दिखी।

IPO अपडेट

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Fractal Industries IPO) सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। मारुशिका टेक्नोलॉजी का आईपीओ को सब्सक्राइब करने आज आखिरी मौका है।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement