facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

शेयर खरीद का मौका- 9: लंबी अव​धि के निवेशक REC में बना सकते हैं मुनाफा

Advertisement

विश्लेषकों का मानना है कि एनपीए में लगातार कमी और नए लोन अप्रूवल्स में वृद्धि भविष्य की वृद्धि के प्रमुख कारक होंगे

Last Updated- October 04, 2025 | 10:45 AM IST
REC
Representational Image

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर प्रोजेक्ट फाइनेंसर कंपनी आरईसी मौजूदा बाजार में एक अच्छे लेवल पर नजर आ रही है। इसके शेयर का दाम पिछले एक साल में 32.2 प्रतिशत गिरा है। इसके बावजूद, हाल की तिमाहियों में स्थिर आय, अपेक्षाकृत कम वैल्यूएशन और 21.5 प्रतिशत की रिटर्न ऑन नेटवर्थ (RoNW) के दमदार कॉ​म्बिनेश के चलते इसमें निवेशकों के लिए अच्छा अवसर बन सकता है।

भारत का इक्विटी बाजार लगातार दो वर्षों की मजबूत डबल-डिजिट वृद्धि के बाद कमजोर हुआ है। सितंबर 2025 को समाप्त 12 महीनों में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 4.8 प्रतिशत गिरा, जो एक दशक से अधिक समय में इसका सबसे कमजोर वार्षिक प्रदर्शन है। इसके विपरीत, सितंबर 2024 में यह 28.1 प्रतिशत बढ़ा था और उससे पहले के वर्ष में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। इस तरह, सितंबर को समाप्त पिछले छह वर्षों में से तीन बार सेंसेक्स ने नकारात्मक रिटर्न दिया है।

Also Read: दो साल के दमदार रिटर्न के बाद उतार पर भारतीय बाजार, बीएसई सेंसेक्स 4.8% कमजोर हुआ

हाल की गिरावट में हालांकि 2024 के रिकॉर्ड हाई से वैल्यूएशन कमजोर हुए हैं। कई ब्लूचिप शेयर अब अधिक आकर्षक स्तरों पर उपलब्ध हैं, जिससे लंबी अव​धि के निवेशकों के लिए अवसर बने हैं। फिर भी, ब्रॉडर मार्केट का वैल्यूएशन लंबे समय के औसत से ऊपर है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

आरईसी क्यों खरीदें?

  • तेज गिरावट: पिछले एक साल में स्टॉक 32.7% टूटा है, जिससे यह ग्रोथ और आय में मंदी की चिंताओं के बीच बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर प्रदर्शन कर रहा है।
  • मिलाजुला Q1FY26 प्रदर्शन: सकल ब्याज आय 12.7% Y-o-Y बढ़ी- जो दो वर्षों में सबसे धीमी रफ्तार है- लेकिन एनपीए के लिए कम प्रावधान के चलते शुद्ध लाभ 29.1% Y-o-Y बढ़ा।
  • एसेट क्वॉलिटी में सुधार: एलारा कैपिटल के विश्लेषक सकारात्मक बने हुए हैं और उनका मानना है कि एनपीए में लगातार कमी और नए ऋण स्वीकृतियों में वृद्धि भविष्य की वृद्धि के लिए प्रमुख चालक होंगे।
  • आकर्षक वैल्यूएशन: 5.8x के ट्रेलिंग P/E और 1.3x के P/BV पर, आरईसी नॉन-बैंक लेंडिंग स्पेस में सबसे कम मल्टीपल्स पर ट्रेड करता है, जिससे वैल्यूएशन का भरोसा मिलता है।

Also Read

शेयर खरीद का मौका- 1: मौजूदा लेवल पर Trent क्यों लग रहा है आकर्षक

शेयर खरीद का मौका- 2: JSW Energy में क्यों बन रही हैं BUY की संभावनाएं

शेयर खरीद का मौका- 3: थर्मैक्स में पैसा लगाना क्यों हो सकता है फायदेमंद

शेयर खरीद का मौका- 4: ACC पर दांव लगाना क्यों बन सकता है मुनाफे का सौदा

शेयर खरीद का मौका- 5: कोलगेट-पामोलिव हो सकता है निवेश का दमदार विकल्प

शेयर खरीद का मौका- 6: अच्छे वैल्यूएशन पर है TCS, खरीद कर रख लें

शेयर खरीद का मौका- 7: करेक्शन के बाद निवेशकों के लिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस अच्छा विकल्प

शेयर खरीद का मौका- 8: टाटा एलेक्सी दिखा सकता है तेजी, निवेशक कर सकते हैं खरीदारी

शेयर खरीद का मौका- 10: वरुण बेवरेजेज में करेक्शन के बाद निवेशक ले सकते हैं एंट्री

Advertisement
First Published - October 4, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement