facebookmetapixel
अब ChatGPT Go का 1 साल तक फ्री एक्सेस, OpenAI का प्रमोशनल ऑफर 4 नवंबर से शुरूभारत vs चीन: अंबानी या झोंग – कौन है एशिया का सबसे अमीर?मेहली मिस्त्री होंगे टाटा ट्रस्ट्स से बाहर, तीन ट्रस्टी ने दोबारा नियुक्ति के खिलाफ डाला वोटAI-फर्स्ट स्टार्टअप्स ने दी भारत के 264 अरब डॉलर के IT सेक्टर को चुनौती2025 में ₹7 लाख करोड़ डूबने के बाद Nifty IT Index में आई सबसे बड़ी तेजी, आगे क्या करें निवेशकट्रंप बोले- मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे नंबर हैं, तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा15 लाख कर्मचारियों वाली Amazon करेगी 30,000 की छंटनी, खर्च घटाने की बड़ी मुहिम शुरूStock Market today: सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25940 से नीचे; IT, FMCG, रीयल्टी ने बढ़ाया दबावStocks to Watch today: टाटा कैपिटल से लेकर अदाणी एनर्जी तक, इन शेयरों पर रहेगी आज नजर₹70,000 करोड़ की वैल्यूएशन वाली Lenskart ला रही है 2025 का पांचवां सबसे बड़ा IPO

मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक, 22% तक अपसाइड का दिया टारगेट

Motilal Oswal Top 5 Stocks Pick: बाजार की इस तेजी से निवेशक लंबी अव​धि के नजरिए से मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं।

Last Updated- April 28, 2025 | 1:46 PM IST
motilal oswal pick
Stock Market

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार (28 अप्रैल) को मजबूती देखने को मिली। अब तक चौथी तिमाही (Q4 Results) आए नतीजे अच्छे रहे, जिसका बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) सोमवार (28 अप्रैल) को तेजी के साथ खुले। इंडेक्स में भारी भरकम वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के स्टॉक्स में तगड़ी खरीदारी ने बाजार में जोश भरा। बाजार की इस तेजी से निवेशक लंबी अव​धि के नजरिए से मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने सोमवार को अपने फंडामेंटल अपडेट में अच्छी क्वॉलिटी वाले 5 स्टॉक्स को शामिल किया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक्स को 1 साल से ज्यादा का नजरिया से पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दी है। इन शेयरों में Max Healthcare, HAL, SRF, Tata Consumer और ICICI Bank शामिल हैं। इनमें निवेशकों को 22 फीसदी तक का रिटर्न आने वाले एक साल में मिल सकता है।

Also Read: 80% गिर गया मुनाफा, फिर भी बैंक स्टॉक 7% भागा; Motilal Oswal ने अपग्रेड की रेटिंग-कहा-₹220 टच करेगा शेयर

Motilal Oswal: Top 5 Fundamental Pick

Max Healthcare
टारगेट: ₹1300
CMP: 1068
अनुमानित अपसाइड: 22%

HAL
टारगेट: ₹5100
CMP: ₹4201
अनुमानित अपसाइड: 22%

SRF
टारगेट: ₹3540
CMP: ₹2970
अनुमानित अपसाइड: 19%

Tata Consumer
टारगेट: ₹1360
CMP: ₹1155
अनुमानित अपसाइड: 18%

ICICI Bank
टारगेट: ₹1650
CMP: ₹1404
अनुमानित अपसाइड: 18%

(CMP: 25 अप्रैल 2025 का बंद भाव)

US मार्केट पर रखें नजर

मोतीलाल ओसवाल का कहना हैकि इस हफ्ते अमेरिकी मार्केट के मजबूती का टेस्ट हो सकता है। एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों के नतीजों पर नजर रहेगी। निवेशक महत्वपूर्ण आ​​र्थिक आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ग्लोबल बाजार में ट्रेड को लेकर हो रहे बदलावों से नए सिरे से वॉलेटिलिटी देखने को मिल सकती है। भारत के वॉलेटिलिटी इंडेक्स की बात करें तो यह 5.58 फीसदी उछलकर 17.16 के स्तर पर आया है। यह मार्केट में वॉले​टिलिटी बढ़ने का संकेत दे रहा है।

Also Read: Ather Energy IPO अप्लाई करने के लिए खुला, GMP में गिरावट; क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?

Indian Stock Market: 1.25% से ज्यादा उछले

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को दमदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अच्छी तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 79,343.63 पर खुला। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलकर 80,000 के पार चला गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,152.20 अंक पर खुला। दोपहर 1 बजे यह 290 अंक से ज्यादा बढ़कर 24,300 के पार कारोबार कर रहा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने बाजार को तगड़ा सपोर्ट दिया। इस हैवीवेट शेयर में ताबड़तोड़ खरीदारी देखने को मिली। कारोबारी सेशन में स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1365 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। रिलायंस के मार्च तिमाही (RIL Q4 Results) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के चलते शेयर में खरीदारी देखी गई।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - April 28, 2025 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट