facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी से बढ़ी ग्लोबल चिंता, एक देश की गलती से सभी को लग जाएगा झटका

Advertisement

इस कारण निवेशकों को बढ़ते जोखिम की भरपाई के लिए अधिक रिटर्न की ओर रुख करने को मजबूर होना पड़ा है।

Last Updated- June 01, 2025 | 10:02 PM IST
Bonds

अमेरिका के कमजोर आर्थिक बुनियादी तत्वों की वजह से बॉन्ड यील्ड में आई हाल की तेजी चिंता बढ़ा रही है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर व्यापक असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंचे यील्ड से पता चलता है कि बॉन्ड बाजार अमेरिका के बढ़ते घाटे को मानकर चल रहा है। साथ ही इस बाजार में बढ़ती वृहद आर्थिक और नीतिगत अनिश्चितता का असर भी दिख रहा है। इस कारण निवेशकों को बढ़ते जोखिम की भरपाई के लिए अधिक रिटर्न की ओर रुख करने को मजबूर होना पड़ा है। संभावना यही है कि अमेरिकी राजकोषीय और ऋण से संबंधित नजरिए पर दबाव आ सकता है क्योंकि नए बॉन्ड ऊंची दरों पर जारी किए जा रहे हैं।

10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड मई में 24 आधार अंक चढ़कर 4.4 फीसदी पर पहुंच गई। इस बीच, भारत सरकार के 10 वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड पिछले महीने 15 आधार अंक घटकर 6.2 प्रतिशत रह गई थी। केआईई के अनुसार बढ़ते अमेरिकी यील्ड का असर भारत सहित कुछ अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित रह सकता है। भारत के केंद्रीय बैंक के घरेलू वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का बॉन्ड यील्ड इस समय अमेरिकी यील्ड के मुकाबले अच्छे प्रीमियम पर बना हुआ है अैर उसे वृहद आर्थिक हालात (कम चालू खाता घाटा, सहज भुगतान संतुलन, नरम मुद्रास्फीति और रुपये की उचित वैल्यू) से मदद मिली है। ये कारक आरबीआई को बाहरी दबाव के मुकाबले वृद्धि को प्राथमिकता देने के लिए मददगार होंगे। लेकिन ब्रोकरों ने चेतावनी दी है कि कमजोर होते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई) के दूरगामी नतीजे हो सकते हैं।

केआईई की रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे समय से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अंतर्निहित कमजोरियों के कारण डॉलर की ‘सेफ हेवेन’ यानी ‘सुरक्षित विकल्प’ की प्रतिष्ठा पर असर पड़ा है। ऐतिहासिक रूप से, एशिया और यूरोप की अतिरिक्त बचत ने अमेरिकी उपभोग के लिए धन मुहैया कराया है जिससे पूंजी अमेरिकी परिसंपत्तियों में पहुंचती गई है।

केआईई के रणनीतिकारों संजीव प्रसाद, अनिंद्य भौमिक और सुनीता बलदावा का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में गिरावट इस गतिशीलता में बाधा डाल सकती है, जिससे विदेशी निवेश को बनाए रखने के लिए अमेरिकी खपत में कमी, घरेलू उत्पादन में वृद्धि या ऊंचे यील्ड जैसे समायोजन करने पड़ सकते हैं।
जहां तक गैर-अमेरिकी निवेशकों की बात है तो कमजोर डॉलर इंडेक्स के कारण उनको अमेरिकी निवेश का फिर से आकलन करने को बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे ज्यादा निवेश से जुड़े लोगों को नुकसान का जोखिम हो सकता है।

रिपोर्ट में तीन संभावित परिणामों की संभावना जताई गई है: विदेशी पूंजी को बरकरार रखने के लिए ऊंचा अमेरिकी यील्ड, घरेलू बाजारों में बढ़ा हुआ निवेश (इससे परिसंपत्तियां ज्यादा महंगी हो सकती हैं), या एशिया और यूरोप के ‘बचतकर्ता’ देशों में बचत और खर्च के पैटर्न में बदलाव आ सकता हौ।
रिपोर्ट में चेताया गया है कि भारत समेत उभरते बाजारों को इन बदलावों से अपने आप लाभ नहीं हो सकता है। वैश्विक पूंजी प्रवाह के समीकरण में बदलाव अस्थिरता का कारण बन सकता है, जिसके वैश्विक बाजारों के लिए अनिश्चित परिणाम होंगे।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement