facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

आंध्र सरकार से मिला ₹9,000 करोड़ का सोलर प्रोजेक्ट, टेलीकॉम कंपनी शेयर ने पकड़ी रफ्तार; 2 हफ्तों में 27% की धमाकेदार तेजी

Advertisement

कंपनी के शेयरों ने तीन दिनों की गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ी है और इस महीने के लो लेवल 333 रुपये से अब तक 25 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर चुके हैं।

Last Updated- May 23, 2025 | 1:57 PM IST
Telecom Stocks

बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को 10 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और यह ₹425 के अपर सर्किट पहुंच गया। शेयर में तेजी तेजी आंध्र प्रदेश सरकार से मिले ₹9,000 करोड़ के सौर सोलर प्रोजेक्ट के चलते आई है। इस महीने में यह दूसरी बार है जब कंपनी के शेयर अपर सर्किट लगा है। इससे पहले 12 मई को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था।

कंपनी के शेयरों ने तीन दिनों की गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ी है और इस महीने के लो लेवल 333 रुपये से अब तक 25 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर चुके हैं। हालांकि, इस साल अब तक शेयर में कुल मिलाकर 30% की गिरावट आई है। जबकि इसी अवधि में BSE सेंसेक्स में करीब 4.8% की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹4,668.17 करोड़ है।

Also Read: Q4 में 288% उछल गया दिग्गज FMCG कंपनी का मुनाफा, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ 25% रिटर्न का अनुमान जताया

Bondada Engineering के शेयरों में तेजी की वजह?

शेयरों में आई तेजी की मुख्य वजह बोंडाडा इंजीनियरिंग को आंध्र प्रदेश सरकार के एनर्जी डिपार्टमेंट से मिला 2,000 मेगावॉट (AC) / 2,600 मेगावॉट पीक (DC) सौर एनर्जी क्षमता के लिए ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर है। यह परियोजना अनंतपुरमू और श्री सत्य साईं जिलों में विभिन्न स्थानों पर विकसित की जाएगी।

यह ऑर्डर 15 मई 2025 को आयोजित राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की बैठक में औपचारिक रूप से मंजूर किया गया था। यह परियोजना आंध्र प्रदेश की इंटीग्रेटिड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 के तहत दिया गया है। आर्डर को 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।

नए ऑर्डर के साथ कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹14,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी। साथ ही, बोंडाडा इंजीनियरिंग को उम्मीद है कि वह वित्त वर्ष 2029 (FY29) से अपने स्वतंत्र एनर्जी उत्पादक (IPP) परिचालन से ₹1,160 करोड़ की इनकम कमाएगी।

कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को एक “स्ट्रेटिजिक उपलब्धि” बताते हुए कहा है कि यह कदम भारत की रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में प्रयासों में उसका योगदान साबित करता है।

Also Read: Maharatna PSU Stock: 45% तक चढ़ेगा शेयर! 5 में से 4 ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो

क्या करती है Bondada Engineering ?

बोंडाडा इंजीनियरिंग एक भारतीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, निर्माण और अधोसंरचना से संबंधित सेवाओं में काम करती है। कंपनी सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने की परियोजनाएं संभालने और हाई क्वालिटी सर्विस देने के लिए जानी जाती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement