facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, सेसेंक्स 600 से अधिक अंक फिसला, निफ्टी में भी करीब 150 अंकों की गिरावट

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 9:24 AM IST
Share Market

गिरावट के साथ खुले बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 640अंकों यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 59,790.72 पर खुला। निफ्टी में भी 147.20 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, निफ्टी 17,680.80 के स्तर पर खुला।

प्री- ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 45.1 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 60,385.90 से स्तर पर खुला वहीं निफ्टी 17 हजार के स्तर के पार है निफ्टी प्री-ओपनिंग में 17,828.00 पर है।

कैसा रहेगा आज का  बाजार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार भी आज लंबी छुट्टी के बाद खुल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर हैं।

GX Nifty की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है. इंडेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 17800 के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में निक्केई और कोस्पी भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

अमेरिकी वायदा बाजारों में DOW, Nasdaq और S&P भी सपाट कारोबार करते दिखे।

आज के पहले बाजार गुरुवार को खुले थे, खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के बीच बैंक, वित्तीय और रियल्टी शेयरों में लिवाली के कारण लगातार 9वें दिन शेयर बाजार में तेजी रही। बीते कारोबारी दिन यानी गुरुवार को कारोबार में घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 38 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 17,800 के ऊपर बना रहा। आईटी शेयरों में कमजोर रुख और मंदी की ताजा चिंताओं के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को हुई गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त सीमित रही।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.06 फीसदी मजबूत होकर 60,431.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,486.91 तक गया और नीचे में 60,081.43 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 15.60 अंक यानी 0.09 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,828.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,842.15 तक गया और नीचे में 17,729.65 तक आया।

कुल नौ कारोबारी सत्रों में, बीएसई सेंसेक्स 2,817.28 अंक यानी 4.88 फीसदी तक उछल गया। खाने का सामान सस्ता होने से देश में खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 फीसदी पर आ गई। वहीं औद्योगिक उत्पाद फरवरी में 5.6 फीसदी बढ़ा।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement