घरेलू शेयर बाजार में आज दोपहर शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही शेयर बाजार में नरमी का रुख बना हुआ था।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 900.41 अंको की कमी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स में कुल 1.52 फीसदी की कमी देखी जा रही है। जिससे सेंसेक्स 58,219.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 279 अंको की कमी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,350.80 पर कारोबार कर रहा है यानी निफ्टी-50 में कुल 1.58 फीसदी की कमी देखी जा रही है।
बैंक निफ्टी में 116.45 अंको की कमी आई है जिससे बैंक निफ्टी गिरावट के साथ 39,514.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकनिफ्टी में कुल 2.75 फीसदी की कमी देखी जा रही है।