facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

सैट ने खारिज की लिंडे इंडिया की याचिका, मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बरकरार रखने के निर्देश

Advertisement

सेबी ने कंपनी से कहा था कि अगर उसके संबंधित पक्षकार लेनदेन की वैल्यू सीमा से ज्यादा है तो वह शेयरधारकों की मंजूरी ले।

Last Updated- September 20, 2024 | 11:00 PM IST
SAT rejects Linde India's petition, directs to maintain confidentiality in evaluation process सैट ने खारिज की लिंडे इंडिया की याचिका, मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बरकरार रखने के निर्देश

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने बाजार नियामक सेबी के आदेश के मुताबिक एनएसई की तरफ से की जा रही मूल्यांकन की कवायद के खिलाफ औद्योगिक गैस और इंजीनियरिंग फर्म लिंडे इंडिया की अपील खारिज कर दी। यह मामला लिंडे इंडिया का उसके संबंधित पक्षकारों प्राक्सिर इंडिया और लाइन साउथ एशिया सर्विसेज के साथ विभिन्न करारों और लेनदेन से संबंधित है।

सेबी ने कंपनी से कहा था कि अगर उसके संबंधित पक्षकार लेनदेन की वैल्यू सीमा से ज्यादा है तो वह शेयरधारकों की मंजूरी ले। साथ ही उसने एनएसई को कारोबार के मूल्यांकन के लिए पंजीकृत मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति का निर्देश दिया था। पंचाट ने पाया कि सेबी के आदेश के मुताबिक एनएसई की तरफ से मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति किसी भी तरह से गैर-कानूनी नहीं है।

चूंकि लिंडे इंडिया ने मूल्यांकन की कवायद के कारण अप्रकाशित कीमत के प्रति संवेदनशील सूचनाओं के बाहर आने को लेकर चिंता जताई थी, लिहाजा पंचाट ने बाजार नियामक को निर्देश दिया कि वह गोपनीयता बरकरार रखे। सैट ने कहा, हम सेबी को निर्देश देते हैं कि वह एनएसई और उसकी तरफ से नियुक्त मूल्यांनकर्ता को आवश्यक आदेश या स्पष्टीकरण जारी करे ताकि वह कीमत संबंधी गोपनीय सूचनाओं को लेकर गोपनीयता के नियम से बंधा रहे।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement