facebookmetapixel
Advertisement
AI से बदलेगा आईटी बिजनेस मॉडल, Infosys का फोकस मार्जिन, बड़े सौदे और कम पूंजीगत खर्च परछोटी एनबीएफसी को पंजीकरण से सशर्त छूट, ₹1,000 करोड़ से कम एसेट वाली कंपनियों को राहतभारत बना iPhone एक्सपोर्ट हब, FY26 में निर्यात 2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचावित्त मंत्रालय की चेतावनी: अल्पकालिक वृद्धि से बचें, दीर्घकालिक स्थिरता और सुधारों पर भारत को देना होगा जोरमजबूत वृ​द्धि, मार्जिन से वरुण बेवरिजेस की बढ़ेगी मिठास, ब्रोकरेज ने बढ़ाए आय अनुमानभारत में शेयर बायबैक की वापसी, टैक्स बदलाव और कमजोर बाजार ने बढ़ाया कंपनियों का आकर्षणस्वामित्व बदलने के बाद इन्वेस्को ने तय किया विस्तार का खाका, 90 शहरों तक पहुंच बढ़ाने की योजनारुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, कच्चे तेल की उछाल और विदेशी निकासी से दबाव बढ़ाबेहतर नतीजों की उम्मीद में चढ़े बाजार, सेंसेक्स 610 अंक उछला; निफ्टी में 182 अंक का इजाफाचुनौतियों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों पर बरकरार है उत्साह: बेन पॉवेल

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 10:56 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 82.33 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.32 पर मजबूत खुला, फिर कुछ बढ़त के साथ 82.30 के स्तर पर आ गया।

कुछ देर बाद रुपया फिसलकर 82.33 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.37 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी गिरकर 103.49 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत बढ़कर 78.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement