बाजार

Rupee Vs Dollar: 7 पैसे की बढ़त के साथ खुला रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.09 पर पहुंचा

शुक्रवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर हुआ था बंद

Published by
भाषा   
Last Updated- September 18, 2023 | 10:52 AM IST

Rupee Vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर भी पहुंच गया था।

Also Read: Gold silver price today: सोना 59 हजार पार, चांदी भी चमकी

शुक्रवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.27 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: सितंबर के पहले पखवाड़े में घटी डीजल की बिक्री, पेट्रोल की मांग बढ़ी

First Published : September 18, 2023 | 10:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)