facebookmetapixel
Advertisement
भीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियम

Rupee vs Dollar: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे चढ़ा

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 11:03 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे चढ़कर 82.31 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.36 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.31 के स्तर पर आ गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी गिरकर 103 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,720.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement