Categories: बाजार

रुपया 47 पैसे चढ़कर 79.44 प्रति डॉलर पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के समर्थन से मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे के उछाल के साथ 79.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.92 पर खुला।
इसने दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 79.44 के ऊपरी और 79.92 के निचले स्तर को छुआ। रुपया कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे उछलकर 79.44 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में रुपया 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 108.76 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.23 प्रतिशत घटकर 102.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,564.45 अंक की तेजी के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 561.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : August 30, 2022 | 6:16 PM IST