facebookmetapixel
Advertisement
UP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायर

छह हफ्ते में जुटाए 1 लाख करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:09 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने पिछले छह हफ्तों के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाई है। कंपनी अपने दूरसंचार कारोबार में हिस्सेदारी बिक्री और राइट्स निर्गम की पहली खेप से ही इतनी भारी भरकम रकम जुटाने में कामयाब हो गई है। इनमें दो दिन पहले जियो प्लेटफॉम्र्स में उसकी 1.85 फीसदी हिस्सेदारी मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी को बेचने पर मिले 9,094 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कोई भी कंपनी अकेले कभी इतनी अधिक रकम नहीं जुटा पाई है। इतना ही नहीं किसी एक साल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) या विनिवेश के जरिये भी कभी इतनी रकम नहीं जुटी है।
भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी डिजिटल सेवा सहयोगी कंपनी जियो में अपनी करीब 19 फीसदी हिस्सेदारी छह जानी-मानी विदेशी कंपनियों को बेच चुकी हैं। इनमें फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और अबू धाबी सरकार की मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी भी शामिल हैं। इन कंपनियों से आरआईल को 87,650 करोड़ रुपये मिले हैं और 13,281 करोड़ रुपये उसे राइट्स निर्गम की पहली खेप से हासिल हुए हैं।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी का मकसद हिस्सेदारी बिक्री से मिली रकम के जरिये कर्ज का बोझ कम करना है। कंपनी ने जितनी रकम जुटाई है, उतनी किसी एक साल में आए सभी आईपीओ भी मिलकर नहीं कमा पाए हैं। इतना ही नहीं सरकार ने विनिवेश कार्यक्रम के तहत किसी वित्त वर्ष में जो सबसे अधिक रकम कमाई है, यह उससे बहुत अधिक है। वित्त वर्ष 2017-18 आईपीओ के  लिहाज से बेहतर रहा था, जिसमें 81,553 रुपये जुटाए गए थे। इसी तरह सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 62,883 करोड़ रुपये जुटाए थे।
अंबानी की रकम जुटाने की मुहिम यही खत्म होती नहीं दिख रही है। कई और सौदे पूरे होने वाले हैं। इनमें तेल से रसायन बनाने के कारोबार में हिस्सेदारी सऊदी अरामको को 15 अरब डॉलर (1.1 लाख करोड़ रुपये) में बेचने का सौदा भी है। इसके अलावा ईंधन की खुदरा बिक्री कारोबार में बीपी को हिस्सेदारी बेचकर 7,000 करोड़ रुपये और अगले कैलेंडर वर्ष में राइट्स निर्गम की दो खेप से मिलने वाले 40,000 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
आरआईएल पर मार्च 2020 के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये कर्ज था। कंपनी 2020 के अंत तक समूचा कर्ज खत्म करना चाहती है।

Advertisement
First Published - June 5, 2020 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement