facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Sai Silks के आईपीओं के लिए प्राइस बैंड 210-222 रुपये प्रति शेयर

Advertisement

Sai Silks ने गुरुवार को कहा कि आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा।

Last Updated- September 14, 2023 | 10:54 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

कपड़े के खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी साई सिल्क्स (कलामंदिर) लिमिटेड (Sai Silks (Kalamandir) Limited) ने अपने 1,201 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 210-222 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा।

एंकर (बड़े) निवेशक 18 सितंबर को बोली लगा सकते हैं। निवेशक न्यूनतम 67 इक्विटी शेयर के लिए और इतने ही लॉट के गुणा में अतिरिक्त बोली लगा सकते हैं। उच्च मूल्य पर आईपीओ से करीब 1,201 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, प्रवर्तक तथा प्रवर्तक इकाइयां बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत 2.70 करोड़ तक इक्विटी शेयर जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें : Signature Global ने IPO के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपये का प्राइस बैंड किया तय

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement