facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Paytm का शेयर ₹1,350 जाएगा? अभी खरीदें या निकल लें? जानिए क्या कहते हैं टेक्निकल चार्ट

Advertisement

Paytm का शेयर 123% चढ़ने के बाद अब क्रिटिकल लेवल पर है। जानिए किन प्राइस पॉइंट्स पर खरीदना है फायदेमंद और कहाँ बिकवाली से बचना ज़रूरी है।

Last Updated- August 05, 2025 | 12:02 PM IST
Paytm

मंगलवार सुबह 10 बजे तक Paytm के शेयर हल्के दबाव में कारोबार करते दिखे। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बावजूद कंपनी का शेयर 1% से ज्यादा गिरकर ₹1,066 पर था। इस दौरान शेयर ने दिन का हाई ₹1,087.60 और लो ₹1,058 को छुआ। BSE पर अब तक करीब 5.5 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हो चुकी थी।

Ant Group बेच रहा है पूरी हिस्सेदारी

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की Ant Group अब Paytm में बची हुई अपनी 5.84% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह सौदा ब्लॉक डील के जरिए होगा, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹3,800 करोड़ (लगभग $434 मिलियन) बताई जा रही है। अभी Paytm का शेयर अपने 52-वीक हाई ₹1,128 के काफी पास ट्रेड कर रहा है, जो 24 जुलाई को Q1 नतीजों के बाद बना था। पिछले एक साल में शेयर ने जबरदस्त 123% की तेजी दिखाई है। अगस्त 2024 में इसका लो ₹482 था।

Paytm की पहली तिमाही में जबरदस्त मुनाफा

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में Paytm ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी को ₹122.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि एक साल पहले (Q1FY25) उसे ₹838.9 करोड़ का घाटा हुआ था। सितंबर 2024 के बाद यह कंपनी का पहला प्रॉफिट वाला क्वार्टर है। राजस्व (Revenue from Operations) भी बढ़कर ₹1,917.5 करोड़ हो गया, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,501.6 करोड़ था। यानी 27.7% की बढ़ोतरी।

अब आगे क्या? टेक्निकल चार्ट के आधार पर शेयर की चाल पर नजर

Paytm का मौजूदा शेयर प्राइस: ₹1,066

अपसाइड टारगेट: ₹1,350 (करीब 26.6% upside)

डाउनसाइड टारगेट: ₹900 (करीब 15.6% downside)

सपोर्ट लेवल्स: ₹1,031, ₹1,020 और ₹974

रेजिस्टेंस लेवल्स: ₹1,080 और ₹1,180

तकनीकी चार्ट क्या कहते हैं?

Paytm ने 11 जुलाई को एक मजबूत ब्रेकआउट दिया था। उसके बाद से शेयर एक पॉजिटिव ट्रेंड में है। अगर शेयर ₹974 से ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे भी मजबूती देखी जा सकती है। ₹1,031 और ₹1,020 के आसपास इसे मजबूत सपोर्ट मिलेगा। अगर शेयर ₹1,000 के नीचे चला जाता है और टिकता है, तो इसमें गिरावट का अगला स्तर ₹900 तक जा सकता है। हाल ही में शेयर ने 123% की रैली दी है, इसलिए अब इसमें थोड़ी consolidation (स्थिरता) देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर यह ₹1,080 के ऊपर निकलता है और टिकता है, तो ₹1,180 और फिर ₹1,350 तक जाने की संभावनाएं बन सकती हैं।

Patym stock chart

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement