facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Opening Bell: घरेलू बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा, निफ्टी में 88 अंक की बढ़त

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 10:49 AM IST

अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही।

इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स मजबूत शुरुआत करते हुए 297.25 अंक चढ़कर 59,903.05 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 88.5 अंक बढ़कर 17,599.75 अंक पर था।

सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी में गिरावट हुई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग नुकसान में थे जबकि जापान लाभ में कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक या 0.23 प्रतिशत टूटकर 59,605.80 पर बंद हुआ था।

वहीं, एनएसई निफ्टी 43.05 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 82.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement