facebookmetapixel
Advertisement
Tata Steel Q4 Results: मुनाफा 125% उछलकर ₹2,926 करोड़ पहुंचा, निवेशकों को मिलेगा ₹4 का डिविडेंडबच्चों के लिए PPF अकाउंट: खाता खोलने का तरीका और टैक्स के नियम बेहद आसान भाषा में समझेंITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्ट

Mutual Fund में अब यूनिट बेचने के बाद दो दिन में मिल जाएगा पैसा

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 10:45 PM IST
6 new fund companies will enter the mutual fund industry this year इस साल म्युचुअल फंड उद्योग में 6 नई फंड कंपनी देंगी दस्तक

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले को अब निवेश राशि निकालते समय जल्द पैसा मिलेगा। परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां एक फरवरी से इक्विटी योजनाओं के निवेशकों के यूनिट भुनाने के बाद भुगतान सौदा होने के दो दिन दिन के भीतर (टी प्लस 2) ही करेंगी।

फिलहाल, म्युचुअल फंड इकाइयां निवेशकों को उनके बैंक खाते में पैसा यूनिट भुनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन दिन के भीतर भेजती हैं। यह कदम शेयर बाजार में कारोबार होने के एक दिन के भीतर निपटान व्यवस्था के अनुरूप है। इससे म्युचुअल फंड निवेशकों को लाभ होगा।

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार से बाजार में सौदों का निपटान अब कारोबार के बाद एक दिन के भीतर (टी प्लस 1) ही हो जाएगा। इससे निपटान में लगने वाला समय एक दिन कम होगा और शेयर बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि निवेशकों के पास जल्दी आ जाएगी।

उद्योग संगठन एसोसएिशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने एक बयान में कहा कि इस व्यवस्था का लाभ म्यूचुअल फंड निवेशकों को देने के लिये यह निर्णय किया गया है कि सभी संपत्ति प्रबंधन कंपनियां एक फरवरी, 2023 से इक्विटी योजनाओं में यूनिट भुनाने के बाद दो दिन के भीतर भुगतान की व्यवस्था लागू करेंगी।

आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा एम्फी के चेयरमैन ए बालसुब्रमण्यम ने कहा, ‘हम म्यूचुअल फंड निवेशकों को इसका लाभ देना चाहते हैं। इसीलिए हम इक्विटी में निवेश से जुड़ी योजनाओं के लिये सक्रियता के साथ ‘टी प्लस 2’ व्यवस्था अपना रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: Adani Group Shares: हिंडनबर्ग के सवालों से अदाणी ग्रुप के शेयर दूसरे दिन धड़ाम, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन एस वेंकटेश ने कहा कि शेयर बाजार में चरणबद्ध तरीके से ‘टी प्लस 1’ यानी कारोबार होने के एक दिन के भीतर भुगतान पूरा करने की व्यवस्था लागू करने की सेबी की घोषणा के दिन से ही उद्योग ने यूनिट भुनाने के बाद भुगतान में लगने वाला समय कम करने के लिये कदम उठाना शुरू कर दिया था।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement