facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

Niva Bupa IPO: शेयर अलॉट हुआ या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस और लेटेस्ट GMP

Advertisement

Niva Bupa Health Insurance IPO Allotment: कंपनी की योजना आईपीओ के माध्यम से 2,200 करोड़ जुटाने की है।

Last Updated- November 12, 2024 | 10:42 AM IST
Niva Bupa IPO: Shares allotted or not? Check status and latest GMP like this शेयर अलॉट हुआ या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस और लेटेस्ट GMP

Niva Bupa Health Insurance IPO Allotment: प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। यह इश्यू 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 11 नवंबर को बंद हुआ। कंपनी की योजना आईपीओ के माध्यम से 2,200 करोड़ जुटाने की है। यह इश्यू 800 करोड़ के नए निर्गम (फ्रेश इश्यू) और 1,400 करोड़ के बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है। आईपीओ का प्राइस बैंड 70-74 रुपये प्रति शेयर था।

Niva Bupa IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

निवा बूपा का आईपीओ कुल 1.8 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इश्यू के रिटेल हिस्से को 2.73 गुना बुक किया गया था, जबकि गैर संस्थागत निवेशक (NIIs) सेगमेंट को 0.68 गुना बुक किया गया, और योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) सेगमेंट को 2.06 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कहां चेक करें Niva Bupa IPO का अलॉटमेंट स्टेटस

निवा बूपा के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। एक बार अलॉटमेंट फाइनल हो जाने के बाद, कंपनी बुधवार, 13 नवंबर को पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर जमा करेगी और उसी दिन असफल बोलीदाताओं के लिए रिफंड का प्रोसेस शुरू करेगी। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर गुरुवार, 14 नवंबर 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते है।

BSE पर ऐसे चेक करे Niva Bupa IPO का अलॉटमेंट स्टेटस

एक बार अलॉटमेंट फाइनल हो जाने के बाद, शेयर मिला या नहीं यह जानने के लिए निवेशक BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट या इस इश्यू के रजिस्ट्रार, केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • अब ‘इश्यू टाइप’ में ‘इक्विटी’ का चयन करें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से ‘Swiggy IPO’ चुनें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स दर्ज करें।
  • दिए गए ‘कैप्चा’ को भरें।
  • फिर ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

Also read: Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 250 अंक चढ़ा; CPI और IIP डेटा पर रहेगी सबकी नजरें

Niva Bupa IPO का GMP और संभावित लिस्टिंग प्राइस

ग्रे मार्केट की गतिविधियों को ट्रैक करने वाली कई वेबसाइटों के मुताबिक, शेयर बाजार में अपनी शुरुआत से पहले निवा बूपा के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में स्थिर कारोबार कर रहे थे। यह निवा बूपा के शेयरों की धीमी लिस्टिंग का संकेत देता है।

निवा बूपा के शेयर बीएसई और एनएसई पर गुरुवार, 14 नवंबर 2024 को लिस्ट होने वाले हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के आधार पर, कंपनी के शेयर लगभग 74 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं, जो इसके आईपीओ प्राइस रेंज की ऊपरी सीमा भी है।

Niva Bupa की फाइनेंशियल हेल्थ

फाइनेंशियल हेल्थ की बात करें तो, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 में 81.85 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष के 12.5 करोड़ रुपये से काफी अधिक है, लेकिन इसी अवधि में ऑपरेटिंग लाभ 350.9 करोड़ रुपये से घटकर 188 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement