Categories: बाजार

एशियाई बाजारों में गिरावट; निक्केई 75 अंक लुढ़का

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:39 PM IST

अमेरिकी बाजार के सूचकांकों के 12 वर्षों के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज एशियाई शेयर बाजार भी गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।
हैंग सेंग 260 अंकों की गिरावट के साथ 12,058 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 75 अंकों की कमजोरी लेकर 7205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 36 अंक लुढ़क कर 4390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, और स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1534 अंकों के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक भी 1018 अंकों के फ्लैट स्तर पर है, जबकि शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 24 अंकों की गिरावट के साथ 2069 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

First Published : March 3, 2009 | 11:28 AM IST