facebookmetapixel
Advertisement
दूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरतभारत के 20 करोड़ मिडिल क्लास उपभोक्ता बनेंगे बाजार की नई ताकत, कंपनियां बदल रही हैं रणनीतिEditorial: ट्रंप के नए टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता, क्या भारत की व्यापार नीति तैयार है? Gold Loan के दम पर PSBs की कमाई बढ़ी, PSLC बिक्री से पहली तिमाही में हुआ बड़ा मुनाफाकांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेल

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 9 महीने की सबसे बड़ी उछाल

Advertisement

निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.04 फीसदी बढ़कर 8,685 पर बंद हुआ जो 5 जून के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है।

Last Updated- March 05, 2025 | 11:20 PM IST
Metal Stocks

बुधवार को धातु शेयरों में इस उम्मीद में तेजी आई कि स्टील उत्पादन में चीन की कटौती से मांग और लाभप्रदता में इजाफा होगा। चीन की इस घोषणा से भी मनोबल बढ़ा कि वह 5 फीसदी तक की आर्थिक वृद्धि के लिए और राजकोषीय प्रोत्साहन लाएगा और अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध का प्रभाव कम करेगा। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.04 फीसदी बढ़कर 8,685 पर बंद हुआ जो 5 जून के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। इसके सभी 15 शेयर लाभ के साथ बंद हुए। सबसे अधिक लाभ वाले शेयरों में हिंदुस्तान कॉपर और वेलस्पन कॉर्प शामिल हैं जिनमें 7-7 फीसदी की वृद्धि हुई। इसके बाद नैशनल एल्युमीनियम कंपनी में 6 फीसदी का इजाफा हुआ।

चीन की आर्थिक प्लानिंग एजेंसी ने बुधवार को पेइचिंग में नैशनल पीपुल्स कांग्रेस में कहा कि बड़े पैमाने पर जमा हुए स्टॉक को कम करने और मिलों में लाभप्रदता बहाल करने की कोशिश के तहत चीनी अधिकारी उत्पादन घटाने के लिए उद्योग में पुनर्गठन को बढ़ावा देंगे। इस क्षेत्र में कटौती की मात्रा के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई। हालांकि बाजार में अनुमान लगाया गया था कि हर साल उत्पादन में 5 करोड़ टन की कटौती की जा सकती है।

चीन की संसद की वार्षिक बैठक के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ली कियांग ने चेतावनी दी कि किसी सदी में न देखे गए परिवर्तन दुनिया भर में बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने 2025 के लिए करीब 5 फीसदी जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य और आर्थिक उत्पादन के करीब 4 फीसदी के बड़े बजट घाटे की योजना पेश की।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में वैश्विक धातु आपूर्ति का लगभग आधा हिस्सा खप जाता है। इस कारण चीन के आर्थिक परिदृश्य का धातु की कीमतों पर बहुत बड़ा असर होता है। चीन के लिए धीमी वृद्धि की उम्मीद और बुनियादी ढांचे की खराब मांग ने हाल ही में स्टील, लौह अयस्क और अन्य मूल धातुओं की कीमतों पर दबाव डाला था।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement