facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

New SEBI chief: माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे Tuhin Kanta Pandey, सेबी के नए अध्यक्ष नियुक्त

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने Tuhin Kanta Pandey की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

Last Updated- February 28, 2025 | 6:47 AM IST
SEBI board meeting
Govt appoints Finance Secretary Tuhin Kanta Pandey as next Sebi chief

New SEBI chief: केंद्र सरकार ने वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह तीन साल के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। इसकी जानकारी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने दी है।

कौन हैं तुहिन कांता पांडे?

तुहिन कांता पांडे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और ओडिशा कैडर से आते हैं। उन्होंने DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management) के सचिव के रूप में पांच साल तक काम किया। इसके बाद, सितंबर 2023 में उन्हें वित्त सचिव बनाया गया। उन्होंने 9 जनवरी 2024 को राजस्व सचिव का कार्यभार भी संभाला।

पांडे को ऐसे समय सेबी की जिम्मेदारी दी गई है जब शेयर बाजार में निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उनके नेतृत्व में बाजार से जुड़े नियमों और नीतियों में क्या बदलाव होंगे, इस पर सभी की नजर रहेगी।

सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तारीख 17 फरवरी थी।

पांडे को राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया की लंबी अवधि से लंबित बिक्री को पूरा करने का श्रेय दिया जाता है। साथ ही, उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब वह DIPAM सचिव के पद पर थे।

वहीं, मौजूदा SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच के कार्यकाल में बाजार निगरानी और नियामकीय सुधारों को लेकर उनकी भूमिका सराहनीय रही है। हालांकि, उनके खिलाफ ‘हितों के टकराव’ का विवाद चर्चा में है, जिसे सबसे पहले अब बंद हो चुके हिंडनबर्ग रिसर्च ने उठाया था और बाद में विपक्षी कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाया।

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी की जांच शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अब अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच से जुड़ी एडवाइजरी फर्मों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने हितों के टकराव और आचार संहिता के उल्लंघन का दावा किया है।

इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने माधबी पुरी बुच के निजी निवेश, उनके पिछले नियोक्ता से मिले कर्मचारी स्टॉक और उनके पति धवल बुच के ब्लैकस्टोन से जुड़े होने को लेकर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, पुरी बुच और उनके पति ने इन आरोपों का खंडन किया है। इसके बावजूद लोक लेखा समिति (PAC) ने माधबी पुरी बुच को समन भेजा, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी के चलते सेशन स्थगित करना पड़ा।

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 6:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement