facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, सकारात्मक हो सकती है बाजार की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 9:23 AM IST
share market

ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेतों के बाद आज यानी 19 दिसंबर को बाजार की शुरुआत सकारात्मक होने की संभावना है। हालांकि बीते हफ्ते बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया। सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1.36 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार की बात करें तो डाओ जोन्स में भी साप्ताहिक आधार पर 1.66 फीसदी की गिरावट रही। SGX Nifty में इस समय 60 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। डाओ फ्यूचर में भी मजबूती है। हालांकि एशियाई बाजार पर दबाव है।

जापान के निक्केई में 1 फीसदी कि गिरावट है। कोरिया के KOSPI में 0.31 फीसदी की गिरावट रही. डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर है.

कमोडिटी बाजार की बात करें तो, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों की कीमतें क्रमशः 1.7 प्रतिशत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल और 75 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

घरेलू बाजार को देखें तो आज टाटा मोटर्स के शेयर फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, निजी क्षेत्र के बैंक पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल सकता है।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज से केफिन टेक आईपीओ खुल रहा है इसकी लिस्टिंग 29 दिसंबर को होगी। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 347-366 रुपए रखा गया है। यह आईपीओ 1500 करोड़ का है। कंपनी एंकर निवेशकों से पहले ही 675 करोड़ का फंड इकट्ठा कर चुकी है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement