facebookmetapixel
Advertisement
AI रेस में चीन सबसे आगे, भारत कर रहा ‘रिवर्स AI ट्रेड’: Jefferies के क्रिस्टोफर वुडAuto Stocks: निर्यात में उछाल, मुनाफे में दम- क्या ये 3 शेयर बनेंगे 2026 के सुपरस्टार?Business Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 1Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेतBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 2BS Manthan 2026, Day 1: भारत मंडपम में आज जुटेंगे देश के बड़े नेता, भविष्य की रणनीति पर करेंगे व्यापक चर्चाStock Market Update: टैरिफ तनाव से बाजार बेहाल! सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी 25,500 पर दबाव; आईटी शेयरों पर दबावWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछे

Mamta Machinery IPO: ममता मशीनरी के IPO को पहले दिन 16.48 गुना सब्सक्रिप्शन

Advertisement

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 23.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- December 19, 2024 | 8:58 PM IST
Top Performing IPO in 2025

पैकेजिंग मशीनरी निर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली खुलने के पहले दिन बृहस्पतिवार को 16.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में पेश 51,78,227 शेयरों के मुकाबले 8,53,20,334 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 23.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 18.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। ममता मशीनरी का 179 करोड़ रुपये का आईपीओ 19-23 दिसंबर तक खुला है।

इसके लिए मूल्य दायरा 230-243 रुपये प्रति शेयर है। ममता मशीनरी लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 53 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। गुजरात स्थित कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 73.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। चूंकि यह एक ओएफएस है, इसलिए कंपनी को सार्वजनिक निर्गम से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 8:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement