शेयर बाजार में लंबे समय तक स्थिर रिटर्न पाना आसान नहीं होता, खासकर जब बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में मल्टी-फैक्टर इनवेस्टिंग एक असरदार रणनीति साबित हो सकती है। Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने अगस्त 2025 के लिए अपनी मल्टी-फैक्टर वॉचलिस्ट जारी की है, जिसमें उन स्टॉक्स को शामिल किया गया है जो वैल्यू, क्वालिटी, और मोमेंटम जैसे प्रमुख मापदंडों पर खरे उतरते हैं।
मल्टी-फैक्टर इनवेस्टिंग का मतलब है निवेश की कई रणनीतियों को एक साथ इस्तेमाल करना। इसमें उन कंपनियों को चुना जाता है जो इन तीन पहलुओं में बेहतर प्रदर्शन करती हैं:
यह स्टॉक क्वालिटी और अर्निंग सरप्राइज जैसे फैक्टर्स में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसके शेयर की वैल्यूएशन भी आकर्षक है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और हालिया अच्छे नतीजों के चलते इसे पसंद किया जा रहा है।
कंपनी का क्वालिटी स्कोर मजबूत है और विश्लेषकों को इसके भविष्य को लेकर भरोसा है। हालांकि मोमेंटम थोड़ा कमजोर है और वैल्यू स्कोर भी कम है, लेकिन लगातार बेहतर क्वालिटी इसे निवेश के लिए भरोसेमंद बनाती है।
NMDC को इस रिपोर्ट में सबसे ऊपर रखा गया है क्योंकि यह मल्टी-फैक्टर स्कोर, क्वालिटी और संस्थागत निवेशकों की रुचि जैसे सभी अहम पैमानों पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसका शेयर सस्ती कीमत (हाई वैल्यू) पर मिल रहा है और कंपनी ने हाल ही में उम्मीद से बेहतर कमाई दिखाई है। साथ ही, कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है और विश्लेषक भी इसके स्टॉक को अपग्रेड कर रहे हैं। यही वजह है कि NMDC को उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प माना गया है जो किसी मजबूत और संतुलित कंपनी में निवेश करना चाहते हैं।
सम्वर्धन मोथरसन का स्कोर क्वालिटी (गुणवत्ता) और वैल्यू (कीमत) के मामले में बहुत अच्छा है। इसका मतलब है कि कंपनी की आर्थिक हालत मजबूत है और इसके शेयर की कीमत भी अभी सस्ती है। हालांकि फिलहाल इसमें बहुत तेजी (मोमेंटम) नहीं दिख रही है, लेकिन कंपनी की मजबूत नींव और पिछले तिमाही के अच्छे नतीजे यह इशारा करते हैं कि आने वाले समय में, जब बाजार की धारणा बदलेगी, तो इस शेयर की कीमत फिर से बढ़ सकती है।