facebookmetapixel
Advertisement
जलवायु जोखिमों की सबसे ज्यादा मार छोटे मछुआरों और महिलाओं पर, आजीविका के सामने बढ़ा संकटविदेशी मेडिकल डिग्रीधारकों में सिर्फ 12.77 फीसदी पास, क्लीनिकल प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवालस्वरोजगार में पांच साल के अनुभव पर कमाई 3.8 फीसदी बढ़ी, नौकरी में 6.5 फीसदी : विश्व बैंकरॉयल एनफील्ड के 125 साल: भारतीयों के दिलों की ‘धक-धक’ की दुनिया भर में बढ़ी धमकभारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 345 अरब डॉलर का होगा, क्विक कॉमर्स की बढ़ेगी हिस्सेदारीपरमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में थोरियम के इस्तेमाल को तत्काल प्राथमिकता दे भारत : अनिल काकोडकरAI स्किल्स की बढ़ी कीमत: अनुभव से ज्यादा हुनर पर मिल रही मोटी सैलरीत्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स की बंपर भर्ती, मीशो-अमेजन में 11.6 लाख रोजगारसहकारी बैंकों में बेहतर गवर्नेंस, तकनीक और मजबूत आंतरिक नियंत्रण पर आरबीआई का जोरजेसीआर ने भारत की सॉवरिन रेटिंग बढ़ाकर ‘A’ की, आर्थिक वृद्धि और सुधारों का दिया हवाला

जुनिपर होटल्स का शेयर 11 फीसदी चढ़ा

Advertisement

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 360 रुपये से 0.33 फीसदी ऊपर 361.20 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ।

Last Updated- February 28, 2024 | 11:40 PM IST
Sri Lotus Developers IPO

हयात ब्रांड के तहत होटलों का परिचालन करने वाली जुनिपर होटल्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य पर बेहद मामूली बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। हालांकि, बाद में यह 11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 360 रुपये से 0.33 फीसदी ऊपर 361.20 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ।

बाद में इसमें तेजी आई और यह 10.36 फीसदी उछलकर 397.30 रुपये पर पहुंच गया, जो इसकी ऊपरी सर्किट सीमा है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 365 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 11.52 फीसदी बढ़कर 401.50 रुपये के अपने ऊपरी सर्किट स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के 19.07 लाख और एनएसई पर 2.23 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,840.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जुनिपर होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को निर्गम के अंतिम दिन 2.08 गुना आवेदन मिले थे।

कंपनी ने 1,800 करोड़ रुपये के आईपीओ में सिर्फ नए शेयर जारी किए थे और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं थी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 1,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कर्ज के भुगतान में करेगी। इसके अलावा एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement