facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

Inox india के आईपीओ को दूसरे दिन मिला सात गुना सब्सक्रिप्शन

Advertisement

NSE के आंकड़ों के अनुसार, 1,459.32 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,54,77,670 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 10,94,94,440 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- December 15, 2023 | 8:11 PM IST
Indo Farm Equipment IPO

क्रायोजेनिक टैंक निर्माता आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को दूसरे दिन शुक्रवार को सात गुना अभिदान मिला।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, 1,459.32 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,54,77,670 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 10,94,94,440 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 13.73 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के हिस्से को 8.17 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के खंड में 17 प्रतिशत अभिदान मिला। कुल 2,21,10,955 इक्विटी शेयरों तक के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 627-660 रुपये प्रति शेयर है।

आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 438 करोड़ रुपये जुटाए थे। चूंकि यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है, इसलिए वडोदरा स्थित कंपनी को कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement