facebookmetapixel
Advertisement
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्ला​स्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजी

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ऑटो सेक्टर की यह मशहूर कंपनी देगी ₹150 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने अपने निवेशकों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1500% यानी 150 रुपये के भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है

Last Updated- May 24, 2026 | 3:02 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Bajaj Auto Dividend: दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने अपने निवेशकों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1500% यानी 150 रुपये के भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका सीधा मतलब यह है कि 29 मई तक जिन निवेशकों के पास बजाज ऑटो के शेयर होंगे, उन्हें 24 जुलाई 2026 तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, यह रकम पिछले साल दिए गए 210 रुपये के डिविडेंड से थोड़ी कम है, लेकिन मौजूदा नतीजों को देखते हुए निवेशक बेहद खुश हैं।

डिविडेंड की इस बड़ी घोषणा के साथ ही कंपनी ने दो साल से ज्यादा समय के बाद एक बड़े शेयर बायबैक की भी मंजूरी दी है। बजाज ऑटो कुल 5,633 करोड़ रुपये के शेयर बाजार से वापस खरीदेगी। कंपनी ने इसके लिए 12,000 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है।

Also Read: अगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका

Q4 में कंपनी ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा

शेयरधारकों पर पैसों की यह बरसात कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों की बदौलत हुई है। मजबूत घरेलू मांग और विदेशों में बढ़ती बिक्री के दम पर मार्च तिमाही (Q4 FY26) में बजाज ऑटो का मुनाफा (Net Profit) 34 प्रतिशत बढ़कर 2,746 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई (अब तक के सबसे ऊंचे स्तर) पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 2,049 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी 32% की छलांग लगाकर 16,005 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कामकाज के स्तर पर कंपनी का मुनाफा (EBITDA) 36% बढ़कर 3,323 करोड़ रुपये रहा, और मार्जिन भी सुधरकर 20.8% हो गया।

इस कामयाबी में कंपनी के ‘पल्सर’ ब्रांड और निर्यात (एक्सपोर्ट) का बहुत बड़ा हाथ रहा। इस तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट एक बार फिर 6 लाख यूनिट के पार निकल गया। लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के बाजारों में मिली डबल डिजिट ग्रोथ ने कंपनी को इस ऐतिहासिक मुनाफे और डिविडेंड के शिखर पर पहुंचाया है।

Advertisement
First Published - May 24, 2026 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement