facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

1500% का मोटा डिविडेंड! जॉकी ब्रांड वाली कंपनी निवेशकों को देगी बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा होने के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹150 प्रति शेयर के बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों में भारी उत्साह है

Last Updated- May 24, 2026 | 6:15 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Page Industries Dividend: जॉकी ब्रांड के कपड़े बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी पेज इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयर पर 150 रुपये का तगड़ा डिविडेंड देने की मंजूरी दी गई है। इस हिसाब से यह डिविडेंड 1500 फीसदी बैठता है।

कंपनी ने इस डिविडेंड को पाने वाले निवेशकों की पहचान के लिए 27 मई 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें डिविडेंड का भुगतान 19 जून 2026 या उससे पहले सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा।

Also Read: अगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका

चौथी तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू की शानदार रफ्तार

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी ने शानदार कमाई की है। मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 178.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 164 करोड़ रुपये था।

मुनाफे के साथ-साथ कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़त देखी गई है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 14.1% की जोरदार तेजी के साथ 1,252.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,098 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) भी 10.7% बढ़कर 260.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, हालांकि कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछले साल के 21.5% के मुकाबले इस बार हल्का सा गिरकर 20.8% रहा है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी ने सालभर में 5,246.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है, जो पिछले साल से 6.3% ज्यादा है। वहीं, पूरे साल का मुनाफा (PAT) 4.8% की बढ़त के साथ 7,638 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

अगर शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2.81 फीसदी की उछाल के साथ 39480.95 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 24, 2026 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement