facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्ट

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय सोना ₹1,43,863 और चांदी ₹2,24,404 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे

Last Updated- July 27, 2026 | 9:48 AM IST
Gold and Silver Rate today
ग्लोबल और घरेलू दोनों मार्केट में सोमवार (27जुलाई) को दोनों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के 100 डॉलर से नीचे आने से तत्काल महंगाई बढ़ने की चिंता कम हुई है। वहीं, ट्रंप की ईरान और हूती विद्रोहियों के ​खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से सुरक्षित निवेश की मांग में उछाल आया। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन मिला और इनके भाव चढ़ गए। ग्लोबल और घरेलू दोनों मार्केट में सोमवार (27 जुलाई) को दोनों की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,43,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,23,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 469 रुपये की तेजी के साथ 1,43,575 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,106 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 757 रुपये की तेजी के साथ 1,43,863 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,43,887 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,57 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 2,23,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,22,138 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,266 रुपये की तेजी के साथ 2,24,404 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,24,632 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,23,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,097.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,070.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 34.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,105.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.81 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.01 डॉलर की तेजी साथ 59.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,43,575 1,43,106 1,43,863
चांदी 2,24,500 2,22,138 2,24,404
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,097.50 4,070.80 4,105.50
चांदी 59.81 58.90 59.92

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

Advertisement
First Published - July 27, 2026 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement