प्राइमरी मार्केट में दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए यह नया हफ्ता बेहद एक्शन से भरपूर रहने वाला है। शेयर बाजार में IPO की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। इस सप्ताह बाजार में कुल चार नई कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनमें दो मेनबोर्ड की बड़ी कंपनियां हैं और दो SME सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। ये चारों कंपनियां मिलकर बाजार से करीब 1,459 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी जुटाने जा रही हैं।
इसके अलावा, जिन निवेशकों ने पिछले दिनों आए IPO में पैसे लगाए थे, उनके लिए भी अगला हफ्ता अहम है क्योंकि बाजार में एक या दो नहीं, बल्कि कुल 9 कंपनियों के शेयरों की बंपर लिस्टिंग होने जा रही है। आइए देखते हैं इस हफ्ते खुलने वाले इन IPO का पूरा शेड्यूल और उनकी जरूरी डिटेल्स।
इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में दो बड़ी कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं जो मिलकर 1,392 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाएंगी।
इस हफ्ते का पहला बड़ा IPO कुसुमगार का है, जो निवेश के लिए 8 जुलाई को खुलेगा और निवेशक इसमें 10 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 650 करोड़ रुपये जा रही है। यह पूरा IPO बुक-बिल्ट इश्यू है और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है, यानी कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरधारक कुल 1.55 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहे हैं।
कंपनी ने इसके लिए 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक्सिस कैपिटल इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज को इसका रजिस्ट्रार बनाया गया है।
मेनबोर्ड का दूसरा बड़ा IPO लेजर पावर एंड इन्फ्रा का है। यह IPO 9 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। कंपनी इस बुक-बिल्ट इश्यू के माध्यम से कुल 742 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
इस IPO के तहत 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 200 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लीड मैनेजर के रूप में काम कर रही है, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इसका रजिस्ट्रार बनाया गया है।
छोटे और मध्यम दर्जे के IPO में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए भी इस हफ्ते दो बेहतरीन विकल्प खुल रहे हैं। ये दोनों कंपनियां मिलकर बाजार से 67.34 करोड़ रुपये तक जुटाएंगी।
हैप्पी स्टील्स का IPO 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। यह 25 करोड़ रुपये का एक बुक-बिल्ट पब्लिक इश्यू है। इस IPO की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत कंपनी 0.38 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी।
इसके लिए प्रति शेयर 62 रुपये से 66 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज इस IPO में मार्केट मेकर की भूमिका निभाएगी।
SME सेगमेंट का दूसरा इश्यू देवसन कैटलिस्ट का है। यह IPO भी 9 जुलाई को खुलकर 13 जुलाई को बंद होगा। कंपनी का लक्ष्य इस पब्लिक इश्यू के जरिए 42.34 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह IPO फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों है। इसमें 39.39 करोड़ रुपये मूल्य के 0.33 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 2.95 करोड़ रुपये के कुल 0.03 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।
कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 112 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जेजे IPO एडवाइजर्स इसके लीड मैनेजर हैं, MUFG इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है और MNM स्टॉक ब्रोकिंग मार्केट मेकर के रूप में काम करेगी।
नए IPO में निवेश के मौके के साथ-साथ इस हफ्ते शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग होने जा रही है, जिससे बाजार में काफी हलचल देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, 7 जुलाई को एक साथ 6 SME IPO की बाजार में एंट्री होने जा रही है: