facebookmetapixel
Advertisement
क्या चीन निवेश नियमों में ढील देगा भारत? BS Manthan में पीयूष गोयल ने इसपर क्या कहा‘ग्लोबल सप्लाई चेन संकट में भारत के लिए मौका’, BS Manthan में अमिताभ कांत ने ऐसा क्यों कहाAI में आत्मनिर्भरता क्यों जरूरी? BS Manthan में एक्सपर्ट्स ने बताया भारत का रोडमैपBS ‘Manthan’ में बोले डिफेंस एक्सपर्ट्स: ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ के लिए सैन्य शक्ति में बनना होगा आत्मनिर्भरBS Manthan में बोले शेखर कपूर: फिल्म इंडस्ट्री में AI सबसे लोकतांत्रिक तकनीक, नए क्रिएटर्स को बनाएगा मजबूतसैलरीड होकर 20-30% टैक्स दे रहे हैं आप, अमीर कैसे बचा लेते हैं ज्यादा पैसा? एक्सपर्ट ने खोला राजसिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तार: BS ‘मंथन’ में बोले सुमंत सिन्हाBS Mantha 2026: EVs स्टार्टअप्स क्यों रह गए PLI से बाहर?BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

Anthem Biosciences IPO allotment today: शेयर मिले या नहीं? तुरंत चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस; GMP से रहा बंपर मुनाफे के संकेत

Advertisement

Anthem Biosciences IPO GMP: शेयर गुरुवार को 714 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते देखे गए। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 570 रुपये से 144 रुपये या 25.26% ज्यादा है।

Last Updated- July 17, 2025 | 1:22 PM IST
Aye Finance IPO

Anthem Biosciences IPO allotment today: एंथम बायोसाइंसेज के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के अलॉटमेंट को आज यानी गुरुवार (17 जुलाई) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 16 जुलाई को बंद हुआ था। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से तगड़ी मांग देखने को मिली और इसे 63.86 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया।

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ फाइनल होने पर निवेशक बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies) की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा निवेशक स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को डायरेक्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anthem Biosciences IPO को ऑनलाइन ऐसे करें चेक

1. Anthem Biosciences IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Anthem Biosciences IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ (Anthem Biosciences IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी चेक कर सकते हैं।

Anthem Biosciences IPO GMP

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयरों पर गुरुवार को ग्रे मार्केट में अच्छा प्रीमियम जारी रहा। अनौपचारिक बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ के शेयर लगभग 714 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते देखे गए। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 570 रुपये से 144 रुपये या 25.26 प्रतिशत अधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दर्शाता है।

Anthem Biosciences IPO Subscription Status

एंथम बायोसाइंसेज आईपीओ (Anthem Biosciences IPO) का प्राइस बैंड 540-570 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। एक लॉट में 26 शेयर रखे गए थे। इस तरह, कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 3,395 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। एंथम बायोसाइंसेज के शेयर सोमवार (21 जुलाई) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

पब्लिक इश्यू को कुल 2,81,45,24,128 शेयरों के लिए बोली मिली। यह ऑफर 4,40,70,682 शेयरों के लिए था। इस तरह, यह इश्यू 63.86 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। सबसे ज़्यादा भागीदारी क़्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की रही। उन्होंने अपने हिस्से के लिए 182.65 गुना बोली लगाई। इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 42.36 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया और उनका हिस्सा 5.64 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement