facebookmetapixel
Advertisement
Gold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिस

INR vs USD : रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 फीसदी घटकर 101.26 रह गया।

Last Updated- April 13, 2023 | 5:45 PM IST
INR vs USD
Shutter Stock

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख के साथ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 27 पैसे की तेजी के साथ 81.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 81.83 के उच्चस्तर और 82.01 के निम्न स्तर और के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 फीसदी घटकर 101.26 रह गया। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 38.23 अंक की तेजी के साथ 60,431.00 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: बाजार में लगातार 9वें दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 87.09 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,907.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement