Categories: बाजार

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट; निक्केई 258 अंक लुढ़का

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:30 PM IST

यूरोपीय बैंकों में चल रही अनिश्चितताओं के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार के तहत एशियाई बाजारों के सूचकांकों में भारी गिरावट रही।
हैंग सेंग 428 अंकों की गिरावट के साथ 12,912 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 258 अंक लुढ़क कर 7999 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 96 अंकों की गिरावट के साथ 4271 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 42 अंकों की कमजोरी के साथ 1705 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक 30 अंकों की गिरावट के साथ 1120 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 12 अंकों की गिरावट के साथ 1975 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

First Published : January 20, 2009 | 2:25 PM IST