facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

FirstCry IPO: नए शेयरों से 1,816 करोड़ रुपये जुटाएगी फर्स्टक्राइ

Advertisement

कंपनी आईपीओ की रकम अपने ग्लोबलबीज ब्रांड्स में भी निवेश करेगी और अपनी अप्रत्यक्ष सहायकों की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Last Updated- December 28, 2023 | 9:42 PM IST
First Cry

FirstCry IPO: नवजात बच्चों, माताओं और किशोरों के लिए देश के मल्टी चैनल रिटेलिंग प्लेटफॉर्म ब्रेनबीज सॉल्युशंस लिमिटेड (फर्स्टक्राइ डॉट कॉम) ने बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा जमा कराया है।

पुणे की यूनिकॉर्न के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 1,816 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और कंपनी के शेयरधारक 5,43,91,592 शेयरों की बिक्री (ओएफएस) करेंगे।

सुपम माहेश्वरी की अगुआई वाली कंपनी का मकसद आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नए मॉडर्न स्टोर, वेयरहाउस खोलने और मौजूदा मॉडर्न स्टोर के पट्टे के भुगतान में करने की योजना है। कंपनी कुछ रकम अपनी सहायक फर्स्टक्राइ ट्रेडिंग फॉर ओवरसीज में निवेश करेगी, जिसके जरिये वह सऊदी अरब में नए मॉडर्न स्टोर व वेयरहाउस खोलकर विस्तार करेगी।

इसके अलावा कंपनी आईपीओ की रकम अपने ग्लोबलबीज ब्रांड्स में भी निवेश करेगी और अपनी अप्रत्यक्ष सहायकों की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। कंपनी की अन्य पहल में बिक्री व विपणन, तकनीक और डेटा साइंस लागत शामिल है। कंपनी विलय व अधिग्रहण के अलावा अन्य रणनीतिक पहल व कंपनी के सामान्य कामकाज पर भी यह रकम भी खर्च करेगी।

ओएफएस के तहत एसवीएफ फ्रॉग (केमन) लिमिटेड 2,03,18,050 शेयर बेचेगी जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड की तरफ से 28,06,174 शेयरों की बिक्री होगी।

Also read: Sachin Tendulkar की लगी लॉटरी! Azad Engineering के शेयरों ने दिया 26 करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा

ओएफएस में पीआई ऑपरच्युनिटीज फंड-1 की तरप से 86,01,292 शेयर, टीपीजी ग्रोथ वीएसएफ मार्केट्स पीटीई लिमिटेड की तरफ से 38,99,525 इक्विटी शेयर और न्यूक्वेस्ट एशिया इन्वेस्टमेंट्स-3 लिमिटेड की तरफ से 30,14,233 शेयरों की पेशकश की जाएगी।

इस पेशकश में एप्रीकॉट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड की तरफ से 25,23,280 शेयर, वेलिएंट मॉरीशस पार्टनर्स एफडीआई लिमिटेड की तरफ से 24,04,344 शेयर, टीआईएमएफ होल्डिंग्स (मॉरीशस) की तरफ से 8,37,676 शेयर, थिंक इंडिया ऑपरच्युनिटीज मास्टर फंड एलपी (केमन) की तरफ से करीब 8 लाख शेयर और श्रोडर्स कैपिटल प्राइवेट इक्विटी एशिया मॉरीशस-2 लिमिटेड की तरफ से 6.16 लाख शेयरों की बिक्री शामिल है।

एनट्रैकर के मुताबिक, फस्टक्राइ का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 23 में उछलकर 5,632 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 22 में 2,401 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की बिक्री आय की हिस्सेदारी कुल परिचालन राजस्व में 98 फीसदी है, जो वित्त वर्ष 23 में 2.37 गुना बढ़कर 5,519 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement