facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

FedBank Financial Services के शेयर ने सपाट शुरुआत के बाद की वापसी

Advertisement

शेयर 140 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुए।

Last Updated- November 30, 2023 | 12:44 PM IST
share market

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (फेडफिना) के शेयर ने बृहस्पतिवार को बाजार में सपाट शुरुआत की, हालांकि जल्द ही वापसी कर ली। शेयर 140 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 137.75 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालांकि बाद में 5.35 प्रतिशत के उछाल के साथ 147.50 रुपये पर पहुंच गए।

एनएसई पर शेयर ने 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 138 रुपये पर शुरुआत की। बाद में वापसी करते हुए यह 147.50 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 5,377.55 करोड़ रुपये रहा।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (फेडफिना) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.2 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 133-140 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement