facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Meta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड

Advertisement

मेटा ने भारतीय फिनटेक कंपनी क्रेड में 90 करोड़ डॉलर का बड़ा निवेश किया है और इसके संस्थापक कुणाल शाह को व्हाट्सऐप का नया वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया है

Last Updated- June 22, 2026 | 10:51 PM IST
Meta
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मेटा ने आज फिनटेक फर्म क्रेड में 90 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया। साथ ही इसके संस्थापक कुणाल शाह को व्हाट्सऐप का नया वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस कदम से सोशल मीडिया दिग्गज के लिए भारत के रणनीतिक महत्त्व का पता चलता है।

इस निवेश के साथ मेटा को क्रेड में अल्पांश हिस्सेदारी मिलेगी। इसके बाद कंपनी का मूल्यांकन 4.5 अरब डॉलर (43,239 करोड़ रुपये) हो जाएगा। यह क्रेड का रकम जुटाने का ‘एच’ दौर है और इसमें प्राथमिक तथा द्वितीयक शेयर खरीद का संयोजन है। शेयर बाजार में सूचीबद्धता की दिशा में बढ़ने से पहले यह कंपनी द्वारा रकम जुटाने का अंतिम दौर हो सकता है।

विल कैथकार्ट की जगह शाह का वै​श्विक प्रमुख बनना बाजार के तौर पर भारत की अहमियत बताता है। यहां व्हाट्सऐप के सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। साथ ही मेटा एक ऐसे भारतीय उद्यमी पर दांव लगा रही है जिसने दो सफल कारोबार तैयार किए है। हाल में एक फिनटेक कंपनी और उससे पहले फ्रीचार्ज, जो प्रमोशनल ऑफर से जुड़ी थी।

रकम जुटाने का सीरीज एच का यह दौर क्रेड को तेजी से बढ़ने, मजबूत संस्थागत ढांचा बनाने तथा अपने नेतृत्व को और बढ़ाने में मदद करेगा। कुणाल मेटा की वै​श्विक नेतृत्व टीम में शामिल होंगे। वह भारत की सिलिकन वैली बेंगलूरु से मेटा के कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित वै​श्विक मुख्यालय चले जाएंगे। 

20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मेटा को भारतीय फिनटेक तंत्र में भी पैर जमाने की जगह मिल गई है। मई 2026 तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) तंत्र में बाजार हिस्सेदारी के मामले में व्हाट्सऐप नौवें स्थान पर है। हालांकि व्हाट्सऐप ने साल 2020 में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए यूपीआई की पेशकश के साथ भारत के भुगतान सेवा क्षेत्र में प्रवेश किया था, लेकिन उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के मामले में कुछ सीमाएं थीं। एनपीसीआई ने व्हाट्सऐप पे को यूपीआई पर सिलसिलेवार तरीके से आने की अनुमति दी।

Advertisement
First Published - June 22, 2026 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement