क्विक कॉमर्स कंपनियों ईटर्नल (पहले Zomato) और स्विगी के शेयरों में हाल के दिनों में लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 16 अक्टूबर 2025 को अपने ऊंचे स्तरों यानी ईटर्नल के ₹366 और स्विगी के ₹460 तक पहुंचने के बाद दोनों कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं। बाजार विशेषज्ञ इस गिरावट की मुख्य वजह कमजोर तिमाही नतीजों को मान रहे हैं। दरअसल, ईटर्नल का दूसरी तिमाही (Q2FY26) का शुद्ध मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर ₹65 करोड़ रह गया है। वहीं स्विगी का घाटा और बढ़कर ₹1,092 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे ₹626 करोड़ का घाटा हुआ था।
तकनीकी नजरिए से दोनों कंपनियों के शेयर इस समय अपने लंबी अवधि के मूविंग एवरेज के आस पास कारोबार कर रहे हैं, जो निवेशकों के लिए एक अहम संकेत है। ईटर्नल पिछले 3 ट्रेडिंग सत्रों से 100 दिन की मूविंग एवरेज के नीचे बना हुआ है। ऐसा मई 2025 के बाद पहली बार हुआ है। दूसरी ओर स्विगी पहली बार अपने 200 दिन की मूविंग एवरेज सपोर्ट के करीब पहुंचा है। यह स्तर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि स्विगी ने पिछले साल नवंबर में शेयर बाजार में लिस्टिंग की थी।
मौजूदा भाव: ₹303
संभावित टारगेट: ₹345 / ₹268
अपसाइड की संभावना: 13.9%
डाउनसाइड रिस्क: 11.6%
सपोर्ट: ₹290
रेजिस्टेंस: ₹308; ₹322; ₹336
ईटर्नल का शेयर इस समय थोड़ा कमज़ोर दिख रहा है और इसमें ज़्यादा बिकवाली हो चुकी है। इसका 14 दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) लगभग 31 पर है, जो बताता है कि शेयर अब ओवरसोल्ड स्थिति में है यानी इसमें अब थोड़ी स्थिरता या हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।
चार्ट के हिसाब से ₹290 के आस-पास शेयर को मजबूत सहारा (सपोर्ट) मिल रहा है। अगर यह स्तर टूट जाता है, तो शेयर और नीचे जाकर ₹268 तक गिर सकता है, जो करीब 12 प्रतिशत की गिरावट होगी। लेकिन अगर शेयर ₹290 के ऊपर टिके रहने में कामयाब होता है, तो इसमें थोड़ी रिकवरी आ सकती है और यह ₹345 तक बढ़ सकता है। बीच में ₹308, ₹322 और ₹336 के स्तर पर इसे रुकावट (रेजिस्टेंस) का सामना करना पड़ सकता है।
मौजूदा भाव: ₹393
संभावित टारगेट: ₹435 / ₹343
अपसाइड की संभावना: 10.7%
डाउनसाइड रिस्क: 12.7%
सपोर्ट: ₹383; ₹371
रेजिस्टेंस: ₹412; ₹426
स्विगी का शेयर पिछले 2 कारोबारी सत्रों से अपने 200 दिन के औसत दाम (मूविंग एवरेज) यानी ₹383 के आसपास टिके रहने की कोशिश कर रहा है। यह एक अहम संकेत माना जाता है, क्योंकि अगर शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है।
अगर यह स्तर कायम रहता है, तो शेयर ₹412 और ₹426 के स्तर पार कर ₹435 तक बढ़ सकता है। लेकिन अगर ₹383 का यह सहारा टूट जाता है और शेयर इसके नीचे बंद होता है, तो इसमें कमजोरी बढ़ सकती है और यह ₹343 तक गिर सकता है। इस बीच ₹371 का स्तर शेयर को थोड़ा अस्थायी सहारा दे सकता है।