ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने अपनी सालाना India Equity Strategy Report जारी करते हुए कहा है कि भारतीय शेयर बाजार लंबे समय के लिए मजबूत ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल वैल्यूएशन से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में बाजार चक्रीय दबावों के साथ प्रवेश कर रहा है, हालांकि स्ट्रक्चरल फैक्टर यानी बुनियादी मजबूती बरकरार है।
इक्विरस सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में आठ सेक्टरों को ओवरवेट रेटिंग दी है, जिनमें ऑटो, कैपिटल मार्केट, सीमेंट, FMCG, इंफ्रा, इंटरनेट प्लेटफॉर्म, NBFC और ऑयल एवं गैस शामिल हैं। वहीं बिल्डिंग मैटेरियल, इंडस्ट्रियल्स व डिफेंस, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल और लॉजिस्टिक्स को अंडरवेट बताया गया है। इसके अलावा बैंक, केमिकल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, EMS, आईटी सर्विसेज, मेटल्स और माइनिंग, हेल्थकेयर और रिटेल सेक्टर पर इसका नजरिया न्यूट्रल है।
रिपोर्ट में स्मॉल कैप शेयरों पर खास सतर्क रहने की बात कही गई है। इक्विरस के मुताबिक, स्मॉल कैप का फॉरवर्ड P/E रेश्यो 1.25 गुना पर पहुंच गया है, जो इसके लंबे समय के औसत 0.88 गुना से कहीं ज्यादा है और यह लगभग 1.3 गुना के ऐतिहासिक शिखर के पास है। इसके मुकाबले निफ्टी 50 भी अपने 10 साल के औसत से ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिड-कैप शेयरों के दाम जरूर ऊंचे हैं लेकिन उनकी कमाई की संभावना (earnings visibility) स्मॉल कैप से ज्यादा बेहतर मानी जा रही है। रिपोर्ट कहती है कि इस समय बड़े शेयर (लार्ज कैप) सबसे सुरक्षित हैं, मिड-कैप शेयरों में केवल अच्छे मौके चुनकर निवेश करना चाहिए और स्मॉल कैप शेयरों में तब तक सावधानी बरतनी चाहिए जब तक उनकी कमाई उनके दामों के हिसाब से सही न हो जाए।
यह भी पढ़ें: क्या GST सुधार और S&P ग्लोबल अपग्रेड से विदेशी निवेशक फिर लौटेंगे भारतीय शेयर बाजार में?
रिपोर्ट का मानना है कि फिलहाल बाजार का रुख धीरे-धीरे बड़े शेयरों और चुनिंदा मिड-कैप्स की ओर शिफ्ट हो रहा है। खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वापसी से ऑटो, सीमेंट, NBFC और FMCG सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। फरवरी से मई 2025 के बीच ग्रामीण मजदूरी में 3.5 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो 2018 के बाद सबसे बड़ी वृद्धि है। साथ ही इस बार मॉनसून सामान्य से बेहतर रहा है, जिससे खरीफ फसल और किसानों की आय में सुधार का अनुमान है। इससे दोपहिया वाहनों, ट्रैक्टरों, FMCG उत्पादों और ग्रामीण वित्तीय सेवाओं की मांग में मजबूती देखी जा सकती है।
इक्विरस की रिपोर्ट कहती है कि महंगाई दर (CPI) अब 4 फीसदी से नीचे आ चुकी है और आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू कर दिया है। आमतौर पर ऐसे माहौल में शॉर्ट टर्म में रिटर्न सीमित रहते हैं लेकिन एक साल की अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना बनती है। कैपेक्स यानी निवेश खर्च की बात करें तो सरकारी खर्च अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर है। रिपोर्ट कहती है कि वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और टैरिफ की जंग के कारण FY26 में निवेश की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का फायदा अभी भी कायम रहेगा।
यह भी पढ़ें: Motilal Oswal ने हाल ही में लिस्ट सीमेंट स्टॉक पर शुरू की कवरेज, बुल केस में 33% उछाल का जताया अनुमान
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों (FIIs) से ज्यादा हो गई है। लगातार बढ़ते SIP इनफ्लो ने भारतीय बाजारों के लिए मजबूत घरेलू मांग का आधार तैयार किया है। FY17 से FY25 के बीच SIP निवेश 27 फीसदी की कंपाउंडेड ग्रोथ रेट से बढ़े हैं। घरेलू निवेशकों की यह पकड़ बाजार को ग्लोबल झटकों से ज्यादा सुरक्षित बनाती है और वैल्यूएशन को स्थिर बनाए रखती है।
इक्विरस सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में आठ बड़े शेयरों (लार्ज कैप्स) की पहचान की है, जिनमें 12 से 31 फीसदी तक का संभावित अपसाइड है। वहीं 20 मिड और स्मॉल कैप शेयरों को भी शामिल किया गया है, जिनमें 13 से 76 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
संक्षेप में कहें तो इक्विरस सिक्योरिटीज का मानना है कि अभी निवेशकों को ज्यादा भरोसा बड़े शेयरों पर करना चाहिए, जबकि छोटे शेयरों में फिलहाल सतर्कता जरूरी है। ग्रामीण आमदनी में सुधार और मॉनसून के बेहतर प्रदर्शन से कई घरेलू सेक्टरों को निकट भविष्य में मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है।
| Company | Rating | Mkt Cap (Bn) | CMP | Target | Upside |
|---|---|---|---|---|---|
| Large Cap | |||||
| ABB India Limited | Long | 1,066 | 5,030 | 6,585 | 31% |
| Bharat Petroleum Corporation Limited | Long | 1,380 | 318 | 406 | 28% |
| Cholamandalam Investment And Finance Company Limited | Add | 1,268 | 1,460 | 1,671 | 14% |
| Godrej Consumer Products Limited | Long | 1,212 | 1,185 | 1,459 | 23% |
| HDFC Bank Limited | Long | 15,282 | 1,991 | 2,235 | 12% |
| Infosys Limited | Long | 6,000 | 1,447 | 1,795 | 24% |
| Jindal Steel & Power Limited | Long | 993 | 976 | 1,250 | 28% |
| Ultratech Cement Limited | Long | 3,617 | 12,298 | 14,268 | 16% |
| Mid Cap & Small Cap | |||||
| Aditya Birla Real Estate Limited | Long | 196 | 1,770 | 2,813 | 59% |
| Alembic Laboratories Limited | Long | 639 | 5,348 | 6,576 | 23% |
| Arvind Fashions Limited | Long | 67 | 499 | 749 | 50% |
| Avalon Technologies Ltd | Long | 56 | 838 | 1,050 | 25% |
| Berger Paints India Limited | Long | 622 | 533 | 630 | 18% |
| Blue Star Limited | Long | 367 | 1,785 | 2,419 | 24% |
| Federal Bank Ltd | Long | 481 | 196 | 265 | 35% |
| Gateway Distriparks Limited | Long | 33 | 67 | 95 | 42% |
| Grindwell Norton Limited | Long | 163 | 1,448 | 2,105 | 43% |
| Hero Motocorp Limited | Long | 942 | 4,708 | 5569 | 32% |
| Indraprastha Gas Limited | Long | 286 | 204 | 250 | 22% |
| JK Lakshmi Cement Limited | Long | 105 | 895 | 1,154 | 29% |
| Jyothy Labs Limited | Long | 122 | 331 | 402 | 22% |
| Lumax Industries Limited | Long | 31 | 3,295 | 4,269 | 30% |
| Marico Limited | Long | 921 | 711 | 803 | 13% |
| PI Industries Limited | Long | 560 | 3,690 | 6,500 | 76% |
| PVC Industries Limited | Long | 79 | 308 | 707 | 32% |
| PolyCab India Limited | Long | 1,049 | 6,970 | 9,011 | 29% |
| Prudent Corporate Advisory Services Ltd | Add | 111 | 2,671 | 3,220 | 21% |
| Ujjivan Small Finance Bank Limited | Long | 81 | 42 | 60 | 44% |
डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।