facebookmetapixel
Advertisement
चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना टूटा! डॉलर के आधार पर ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा पीछे, छठे स्थान पर धकेलारबी की अच्छी फसल के बाद भी कृषि विकास दर में गिरावट, वित्त वर्ष 26 में GVA घटकर 3% रहने का अनुमानसरकार का E-20 के बाद अब E-25 का लक्ष्य, तरुण कपूर बोले: ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए यह जरूरीUP-बिहार में तेजी से घटी प्रजनन दर, बाल विवाह में कमी और बालिका शिक्षा से सुधरे हालात: NFHS 6NRI और OCI के लिए RBI का बड़ा फैसला, बिना SEBI रजिस्ट्रेशन के शेयरों में कर सकेंगे ज्यादा निवेशरूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर ‘सुखोई Su-57’ देने की पेशकश की, संयुक्त उत्पादन का भी सुझावPM मोदी से मिले एयरट्रंक के CEO रॉबिन खुदा, भारत में 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनीबजट अनुमान से ज्यादा बढ़ा देश का कर्ज-जीडीपी अनुपात, 2031 तक 50% के लक्ष्य तक पहुंचना हुआ और कठिनवित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ रेट, राजकोषीय घाटा 4.4% पर थामने में मिली कामयाबीपश्चिम एशिया संकट के बीच RBI व सरकार का बड़ा दांव, भारत में आ सकते हैं 50 अरब डॉलर तक के विदेशी निवेश

तेल संकट के बीच EV और ग्रीन एनर्जी को बूस्ट, इन 5 स्टॉक्स में 65% तक रिटर्न का अनुमान

Advertisement

तेल संकट और सरकार के ग्रीन फोकस के बीच EV और रिन्यूएबल सेक्टर में तेजी, इन 5 शेयरों में 65% तक रिटर्न की उम्मीद

Last Updated- March 31, 2026 | 11:38 AM IST
Stock Market

पश्चिम एशिया तनाव और तेल संकट के बीच भारत तेजी से अपनी ऊर्जा रणनीति बदल रहा है। Emkay की रिपोर्ट के मुताबिक, देश अब साफ तौर पर फॉसिल फ्यूल से हटकर रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ रहा है, और यही आने वाले समय का सबसे बड़ा निवेश अवसर भी बन सकता है।

500GW का लक्ष्य, लेकिन रास्ते में बड़ी रुकावटें

भारत ने 2030 तक 500GW रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 275GW क्षमता पहले ही हासिल की जा चुकी है। यानी आधे से ज्यादा सफर तय हो चुका है। आने वाले समय में बिजली की मांग तेजी से बढ़कर 1800 से 2000 TWh तक पहुंच सकती है, जिसे पूरा करने में रिन्यूएबल बड़ी भूमिका निभाएगा।

लेकिन असली समस्या क्षमता नहीं, बल्कि उसे सही जगह तक पहुंचाने की है। ट्रांसमिशन लाइन की कमी, जमीन अधिग्रहण में देरी और परमिशन की दिक्कतों के कारण कई प्रोजेक्ट अटक रहे हैं। गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में तो हालात ऐसे हैं कि बिजली बनने के बावजूद उसे इस्तेमाल नहीं किया जा पा रहा।

स्टोरेज और ग्रिड ही गेम चेंजर

रिपोर्ट कहती है कि बैटरी स्टोरेज यानी BESS और बेहतर ग्रिड सिस्टम इस समस्या का हल हो सकते हैं। जैसे ही ये तकनीक मजबूत होगी, रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही RTC, हाइब्रिड और नई पावर टेक्नोलॉजीज पर निवेश बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में बिजली सप्लाई ज्यादा स्थिर होगी।

प्रोजेक्ट अटके, कंपनियों के सामने चुनौती

कई प्रोजेक्ट्स के लिए अभी तक पावर खरीद समझौते नहीं हुए हैं, जिससे कंपनियों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। DISCOM कंपनियां भी वित्तीय दबाव में हैं, इसलिए नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने में सावधानी बरत रही हैं। छोटे डेवलपर्स के लिए जमीन और फंडिंग बड़ी चुनौती बनी हुई है, जबकि बड़े खिलाड़ी पहले से जमीन खरीदकर खुद को सुरक्षित कर चुके हैं।

तेल भंडार अभी भी कमजोर कड़ी

भारत के पास अभी सिर्फ 5 से 6 दिन का स्ट्रेटेजिक तेल भंडार है, जो वैश्विक मानकों के हिसाब से बहुत कम है। सरकार इसे बढ़ाकर 2032 तक करीब 22 दिन और 2040 तक 30 दिन करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर निवेश और नई स्टोरेज सुविधाएं बनाई जा रही हैं।

LPG पर सबसे बड़ा जोखिम

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की LPG जरूरत का 55% हिस्सा अभी भी पश्चिम एशिया से आता है और स्टॉक सिर्फ 20 दिन का है। अगर सप्लाई बाधित होती है, तो स्थिति जल्दी बिगड़ सकती है। इसे सुधारने के लिए सरकार PNG कनेक्शन बढ़ाने और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा।

निवेश का बड़ा मौका, ये शेयर फोकस में

इस पूरे बदलाव के बीच Emkay ने कुछ कंपनियों को खरीदने की सलाह दी है, जो इस सेक्टर में मजबूत स्थिति में हैं। EV सेक्टर में Ather Energy और TVS Motors को मजबूत दावेदार माना गया है, जहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग तेजी से बढ़ रही है। रिन्यूएबल और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में Waaree Energies, Voltamp Transformers और Adani Green Energy को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ये कंपनियां सोलर, ट्रांसमिशन और ग्रीन पावर में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

कंपनी का नाम रेटिंग मार्केट कैप (₹ अरब) मौजूदा कीमत (₹) टारगेट (₹) संभावित अपसाइड (%)
Ather Energy BUY 286 749 1000 33.5
TVS Motors BUY 1621 3413 4500 31.9
Voltamp Transformers BUY 84 8301 10000 20.5
Waaree Energies BUY 882 3065 4260 39.0
Adani Green Energy BUY 1345 816 1350 65.3

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement