facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

Dollar Vs Rupee : रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 7:11 PM IST
Rupee and Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 82.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 82.36 प्रति डॉलर पर खुला।

कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की मजबूती के साथ 82.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.27 के उच्चस्तर और 82.42 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने तथा डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये की धारणा में सुधार हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 103.09 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक बढ़कर 57,653.86 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,720.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement