facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.24 पर पहुंचा

Advertisement

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था

Last Updated- May 15, 2023 | 11:11 AM IST
Dollar Vs Rupee

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 82.24 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एक ओर अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.22 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.24 पर आ गया।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 102.66 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत बढ़कर 73.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement