facebookmetapixel
Advertisement
Post Office Scheme: 115 महीनों में गारंटीड डबल रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खुलता है जॉइंट अकाउंट भीभारत में AI सेक्टर में 2 साल में $200 अरब निवेश की उम्मीद, टेलेंट और जिम्मेदार उपयोग पर जोर: अश्विनी वैष्णवAdani Group का बड़ा दांव: रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले डेटा सेंटर्स में करेगा $100 अरब का निवेशPM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों को होली से पहले हो सकता है फायदाSBI MF का नया मोमेंटम ETF, मिडकैप के 50 ‘हाई ग्रोथ’ शेयरों में निवेश का मौका; SIP का भी विकल्प40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 2 Infra Stock, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग; एक का भाव 50 रुपये से भी कमAI एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, पीएम बोले भविष्य यहीं से तय होगाInfosys ने एआई कंपनी Anthropic से मिलाया हाथ, शेयर 3% उछला; डील से क्या फायदा होगा?AI Impact Summit 2026, Day 2: नीति और टेक्नोलॉजी पर चर्चा, जानें आज क्या कुछ होगा खासग्लोबल साउथ को अपने डाटा से खुद के AI मॉडल बनाने चाहिए: अमिताभ कांत

Dixon Tech के शेयर ऑलटाइम हाई पर, 1 महीने में दिया 17 फीसदी का रिटर्न; इन दो वजहों से तेजी  

Advertisement

Dixon Tech Share Price: पिछले छह महीनों में, कंपनी के शेयर में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Last Updated- February 26, 2024 | 6:33 PM IST
Stocks To Buy

Dixon Technologies Share Price: भारतीय बाजार में, एलईडी टीवी, बल्ब, वाशिंग मशीन और मोबाइल फोन बनाने वाली डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 17 फीसदी तक चढ़े हैं। कंपनी के शेयर, BSE पर सोमवार के इंट्रा-डे ट्रेड में 2.6 फीसदी की बढ़त के साथ 7,045.25 रुपये के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। हालांकि कारोबार के अंत तक शेयर बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रहे और 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 6,943 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मोबाइल फोन निर्माण के लिए कॉम्पल स्मार्ट के साथ एक समझौता पूरा होने और देहरादून में वाशिंग मशीन बनाने वाली एक नए प्लांट के उद्घाटन के कारण आया है।

मोबाइल फोन बनाने के लिए कॉम्पल स्मार्ट के साथ किया समझौता

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) ने मोबाइल फोन बनाने के लिए कॉम्पल स्मार्ट डिवाइस इंडिया (Compal Smart Device India) के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक्सचेंज फाइलिंग में, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक अतुल लाल ने कहा, “मोबाइल फोन के निर्माण के लिए तकनीकी उत्पादों के वैश्विक नेता ‘कॉम्पल’ के साथ साझेदारी करना हमें बेहद खुशी देता है। यह सहयोग भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत प्रोत्साहन देगा। हम प्रस्तावित एसोसिएशन के लिए डिक्सन ग्रुप पर जताए गए भरोसे से बेहद खुश और प्रोत्साहित हैं और विश्वास करते हैं कि यह एसोसिएशन हमारी उत्कृष्टता, बेहतर निष्पादन ट्रैक रिकॉर्ड का लाभ उठाएगा और यह भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा।’’

Also read: भारत सेमीकंडक्टर दौड़ में शामिल: 21 बिलियन डॉलर के प्रस्तावों का मूल्यांकन शुरू

डिक्सन टेक्नोलॉजीज देहरादून में खोली नई फैक्ट्री

इसके अलावा, डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने 23 फरवरी, 2024 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वाशिंग मशीन बनाने वाली एक नई मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “फैक्ट्री स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने, निवेश आकर्षित करने और क्षेत्र के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।”

पिछले छह महीनों में, कंपनी के शेयर में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि इसी अवधि में फ्रंटलाइन शेयरों के लिए बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में देखी गई 14 प्रतिशत की वृद्धि से बहुत अधिक है।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement