facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Coal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर ₹4,263 करोड़ रह गया, ₹10.25 के डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी बिक्री 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गई

Last Updated- October 29, 2025 | 3:20 PM IST
Coal India

Coal India Q2FY26 Result: देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जुलाई-सितंबर तिमाही में इस सरकारी कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 32 फीसदी घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि यह गिरावट बिक्री में कमी और खर्चों में वृद्धि के कारण हुई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 6,274.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि लाभ में गिरावट के बावजूद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 10.25 रुपये के डिविडेंड का तोहफा दिया।

महारत्न पीएसयू की बिक्री घटी

इस महारत्न पीएसयू कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी बिक्री 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कंपनी का व्यय 7 फीसदी बढ़कर 26,421.86 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24,670.70 करोड़ रुपये था।

Also Read: SBI की दो बड़ी कंपनियां होंगी शेयर बाजार में लिस्ट, समय अभी तय नहीं: चेयरपर्सन सेट्टी

₹10.25 के डिविडेंड का दिया तोहफा

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कोल इंडिया ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा दिया। कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये की फैस वैल्यू पर प्रति शेयर 10.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2025 तय की गई है, जबकि पेमेंट की तारीख 28 नवंबर 2025 रखी गई है।

कोयला उत्पादन 3.9% घटा

कोल इंडिया की घरेलू कोयला उत्पादन में 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। इस कोयला दिग्गज कंपनी का सितंबर में उत्पादन सालाना आधार पर 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ 4.89 करोड़ टन (एमटी) रह।

Also Read: BFSI Summit 2025: PSU बैंक दे रहे BFSI सेक्टर को नई ऊंचाई- M Nagaraju

कोयले की कोई कमी नहीं- रेड्डी

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि सितंबर में बारिश के कारण खनन गतिविधियां बाधित हुईं और इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला उत्पादक कंपनी सीआईएल के उत्पादन में गिरावट आई है। मंत्री ने हालांकि साथ ही स्पष्ट किया कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है।

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement