facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Closing Bell: झूम उठा शेयर बाजार, Sensex ने लगाई 556 अंकों की छलांग, Nifty 18,250 के पार

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 4:58 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले- जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन झूम उठा। घरेलू शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) ने 556 अंको की छलांग लगाई और 61,749.25 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 166 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,255.80 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 फीसदी मजबूत होकर 61,749.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,797.91 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,119.56 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 165.95 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,255.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,267.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,066.70 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, HDFC, HDFC Bank, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.43 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: Manappuram Finance के कई परिसरों पर ईडी की छापेमारी, छानबीन की खबरों के बाद शेयर 12 प्रतिशत लुढ़का

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, ITC और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.98 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement