facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 326 अंक टूटा, Nifty 19,450 के करीब

Advertisement

व्यापक बाजारों में BSE मिडकैप सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी तरफ, BSE स्मॉलकैप सूचकांक 0.01 प्रतिशत नीचे रहा।

Last Updated- November 13, 2023 | 4:48 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market : संवत 2080 के पहले सत्र में जोरदार बढ़त दर्ज करने के एक दिन बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव रहा। इस दौरान ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 326 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में BSE मिडकैप सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी तरफ, BSE स्मॉलकैप सूचकांक 0.01 प्रतिशत नीचे रहा।

Also read: Protean eGov Tech IPO Listing: फीकी एंट्री से निवेशक निराश, नहीं मिला कोई लिस्टिंग गेन

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 325.58 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 64,933.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,176.96 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,853.36 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,443.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,494.40 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,414.75 तक आया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, NTPC, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.90 फीसदी चढ़ गए।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ICICI बैंक और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.32 फीसदी गिर गए।

Also read: FPI: बिकवाली का सिलसिला जारी, नवंबर के 10 दिनों में ही करीब 6 हजार करोड़ रुपये की निकासी

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को उल्लेखनीय बढ़त में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने रविवार को 190.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। शेयर बाजार में दीपावली के मौके पर 12 नवंबर को एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार हुआ। BSE सेंसेक्स रविवार को सम्वत 2080 के पहले दिन 354.77 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,259.45 अंक पर बंद हुआ था। NSE निफ्टी भी 100.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,525.55 अंक पर बंद हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement