facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 256 अंक टूटा, Nifty 19,300 के नीचे

Advertisement

Stock Market: FMCG और फाइनैंशियल शेयरों में गिरावट, मारुति बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

Last Updated- August 31, 2023 | 4:11 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले-जुले रुझानों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 256 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 94 अंको की गिरावट दर्ज की गई।

FMCG और फाइनैंशियल शेयरों में गिरावट

बाजार में आज दिन की ठोस शुरुआत का अंत प्रतिकूल रहा क्योंकि बेंचमार्क सूचकांक फाइनैंशियल और FMCG शेयरों की बिकवाली के दबाव के आगे झुक गए। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, HUL, SBI, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, TCS, टाटा मोटर्स, JSW स्टील, बजाज फाइनेंस, ITC और RIL के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आ गया। ये शेयर 0.6 फीसदी से 1.2 फीसदी के दायरे में निचले स्तर पर बंद हुए। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक मिश्रित रूप से बंद हुए और स्मॉलकैप सूचकांक 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 255.84 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 64,831.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,277.04 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,723.63 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 93.65 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,253.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,388.20 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,223.65 तक आया।

Also read: Aeroflex IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज की बाजार में शानदार एंट्री, BSE पर 83 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट

मारुति बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। मारुति, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा मारुति के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.22 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा ICICI बैंक, जियो फाइनैंशियल सर्विसेज, HCL टेक और विप्रो लाभ में रहे।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, SBI और HUL सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.33 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement