facebookmetapixel
19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमानMRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलानथोक से खुदरा तक तेजी से गिरी महंगाई दर – आखिर क्या हुआ अक्टूबर में?आंध्र प्रदेश में 10 साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: करण अदाणीCapillary Technologies IPO: सॉफ्टवेयर कंपनी का आईपीओ खुला, अप्लाई करना ठीक रहेगा या करें अवॉइड ?Tata Steel के Q2 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज एक्टिव; मोतीलाल ओसवाल ने ₹210 का अपसाइड टारगेट दियाInfosys के ₹18,000 करोड़ के ‘बायबैक’ की रिकॉर्ड डेट आज: जानें निवेशक कब कर पाएंगे शेयर टेंडर

Closing Bell: ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार! 74 हजारी हुआ Sensex, निफ्टी भी नए शिखर पर

निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.53 फीसदी या 117.75 अंक की बढ़त लेकर 22,474.05 पर बंद हुआ। निफ्टी की 35 कंपनियों के शेयर ग्रीन जबकि 15 रेड निशान में बंद हुए।

Last Updated- March 06, 2024 | 4:38 PM IST
Sensex can hit 100,000 by June 2026

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार एक और नया कीर्तिमान रचते हुए बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 74 हजार अंक के लेवल को पार कर गया।

शेयर बाजार बैंक और चुनिंदा आईटी शेयरों (IT Stocks) में खरीदारी और यूरोपीय बाजारों में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुरूआती गिरावट से उबरते हुए बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Sensex Today) गिरावट के साथ 73,587.70 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 73,321.48 अंक के नीचले स्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत या 408.86 अंक की बढ़त लेकर 74,085.99 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.53 फीसदी या 117.75 अंक की बढ़त लेकर 22,474.05 पर बंद हुआ। निफ्टी की 35 कंपनियों के शेयर ग्रीन जबकि 15 के रेड निशान में बंद हुए।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 2.37 प्रतिशत चढ़ गया। एक्सिस बैंक भी दो फीसदी से ज्यादा का उछाल लेकर बंद हुआ। साथ ही भारती एयरटेल, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एचसीएल टेक, TCS, ICICI Bank हरे निशान में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर आज गिरकर बंद हुए।

बाजार में तेजी की वजह ?

यूरोपीय बाजार में तेजी के साथ बैंक और आईटी सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार आज चढ़कर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का टोक्यो और चीन का शंघाई गिरावट के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग लाभ के साथ बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

First Published - March 6, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट