facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्च

Closing Bell : बाजार में लगातार 8 दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा, सेंसेक्स ने लगाई 448 अंको की छलांग

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:33 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

शेयर बाजार में जारी लगातार आठ दिन की गिरावट का सिलसिला आज टूट गया। आज के कारोबार में बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 448 अंको की लंबी छलांग लगाई, वहीं निफ्टी 147 अंक की बढ़त के साथ 17,451 पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 448.96 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 59,411.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 59,475.45 तक गया और नीचे में 59,109.54 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 146.95 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 17,450.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,467.75 तक गया और नीचे में 17,345.25 तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में कुल 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एसबीआई, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, लाभ में रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी गिरकर 83.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 4,559.21 करोड़ रुपये मूल्य की शुद्ध बिकवाली की।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement